फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   40-50 quintals of paneer were being made every day, which was supplied throughout the district.

Deoria News: हर दिन बना रहे थे 40-50 क्विंटल पनीर, जिले भर में होती थी सप्लाई

Sat, 22 Nov 2025 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
40-50 quintals of paneer were being made every day, which was supplied throughout the district.
देवरिया। पिछले साल गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के बरईपार गांव में सिंथेटिक दूध से पनीर बनाने का कारखाना पकड़ा गया था। अब देवरिया के ऊसरा इंडस्ट्रियल एरिया में भी लगभग वैसा ही मामला सामने आया है। राधिका जी डेयरी का संचालन मथुरा से आए लोग कर रहे हैं। ये लोग दूध भी अलीगढ़ से मंगा रहे थे। कारोबार का यह उल्टा स्वरूप ही लोगों को चौंका रहा है।
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी के लोग अब मिलावट और तस्करी जैसे धंधों के लिए पूर्वांचल में आ रहे हैं। वे दिल्ली, लुधियाना व अन्य शहरों में काम करने वालों को अपने साथ लाकर गोरखपुर-देवरिया में गलत धंधे में लगा रहे हैं। ऊसरा के राधिका जी डेयरी का सच सामने आने के बाद अब यही चर्चा है। बता दें कि इस फैक्टरी में हर दिन 40 से 50 क्विंटल पनीर तैयार हो रहा था, जिसकी सप्लाई देवरिया के अलावा भटनी, भाटपार रानी, सलेमपुर आदि कस्बों में भी होती है। संभव है कि यहां से गोरखपुर और मऊ जिले को भी सप्लाई दी जा रही हो, क्योंकि इस कारखाने को चलाने के लिए करीब 800 किलोमीटर दूर अलीगढ़ से दूध का टैंकर मंगाया जा रहा था। उतनी दूरी से देवरिया तक दूध लाना काफी खर्चीला है। परिसर में मिले मिल्क पाउडर और रिफाइंड से इस बात की आशंका प्रबल है कि यहां बन रहे पनीर में मिलावट होगी।
विज्ञापन

पिछले साल बरईपार में पकड़ा गया था मिलावटी पनीर
देवरिया। पिपराइच क्षेत्र के बरईपार में पकड़े गए मिलावटी पनीर का नमूना प्रयोगशाला की जांच में फेल हो गया था। छापा के दौरान वहां ढाई क्विंटल मिलावटी पनीर और 800 लीटर दूध पकड़ा गया था। जांच में पता लगा था कि पनीर में फैट के लिए रिफाइंड और डिटर्जेंट का प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed