फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   4 lakh cusecs of water released from Sharda and Girijapuri barrage, administration alert

Deoria News: शारदा और गिरिजापुरी बैराज से 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, प्रशासन अलर्ट

Mon, 01 Sep 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 01 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
4 lakh cusecs of water released from Sharda and Girijapuri barrage, administration alert
खेतों में फैलता सरयू का पानी 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भागलपुर। हफ्ते दिन से सरयू के घटाव से तटवर्तीय लोगों ने राहत की सांस ली थी, मगर रविवार की शाम से नदी में दोबारा हलचल शुरू हो गई। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है।
जल आयोग के अनुसार, शारदा और गिरजापुरी बैराज से करीब चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा उत्तराखंड और नेपाल में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। नदी के जलस्तर में तीप सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से रविवार की शाम से बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन

बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन पहले से ही अलर्ट है। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता उपेन्द्र कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को सचेत रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित गांवों के आस पास सतर्कता बढ़ा दी गई है। तटवर्तीय लोगों को जल भराव वाले जगहों पर जाने से मना किया गया है।
केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार, रविवार की शाम नदी का जलस्तर 63.44 मीटर रिकाॅर्ड किया गया था। शाम से तेजी से बढ़ रही नदी का जलस्तर सोमवार की शाम चार बजे 64.00 मीटर दर्ज किया गया। जो मीटर हेड पर अंकित खतरे के निशान 64.10 मीटर से 10 सेमी नीचे है। जेई प्रकाश ओझा ने बताया कि बैराजों से पानी छोड़े के चलते जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed