फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   4 kidnapped with bride groom

Deoria News: एसओजी टीम बता दूल्हा, दुल्हन समेत चार का अपहरण

Wed, 17 Apr 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 Apr 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
4 kidnapped with bride groom
खुखुंदू के भरथुआ चौराहे के पास दूल्हा दुल्हन के अपहरण के बाद थाने पहुंचे दूल्हे के फूफेरे भाई स
खुखुंदू थाना क्षेत्र के भरथुआ चौराहे के पास की घटना
विज्ञापन

सूचना मिलते पुलिस हुई सक्रिय तो मिली सफलता
दूल्हा और उसके भाई अपहर्ताओं के चंगुल से हुए मुक्त, चारों अपहर्ता पुलिस हिरासत में
मामले में चार लोगों पर लूट व अपहरण का केस दर्ज करने का आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू/देवरिया। थाना क्षेत्र के देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर मंगलवार की दोपहर सरेराह दूल्हा-दुल्हन समेत चार के अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपहर्ताओं ने दूल्हे पक्ष से एक लाख रुपये फिरौती की मांग की। खुखुंदू पुलिस ने अपहर्ताओं का पीछा करना शुरू किया तो रास्ते में ही अपहर्ता दुल्हन और उसके भाई को गाड़ी से उतार दिए। उधर, पुलिस ने अपहर्ताओं के चंगुल से दूल्हे और उसके भाई को मुक्त करा दिया और चार बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गाजियाबाद के थाना निवाड़ी क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर निवासी दूल्हा कपिल त्यागी की बरात सलेमपुर कस्बे में सोमवार को गई थी। मंगलवार दोपहर को दुल्हन की विदाई के बाद गाड़ी से दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे का भाई पिंटू त्यागी, सतीश त्यागी, संजय त्यागी, जयभगवान त्यागी और दुल्हन का भाई निकले। वे देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर भरथुआ चौराहे के पास ही पहुंचे थे कि एक कार ने ओवरटेक कर दूल्हे की गाड़ी को रोक दिया। आरोप है कि गाड़ी से दूल्हा-दुल्हन को खींचकर बदमाश अपनी गाड़ी में बैठाने लगे। विरोध करने पर हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन

चारों अपने को एसओजी टीम बताते हुए दूल्हा-दुल्हन और दोनों के भाइयों को कार में बैठाकर देवरिया की तरफ चल दिए। अपहर्ताओं ने दूल्हे पक्ष से चालक समेत तीन को मौके पर छोड़ दिया। पीड़ित पक्ष ने मौके से 112 नंबर पर पुलिस को फोन लगाया, लेकिन नहीं लगा। फिर पूछते हुए थाने में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी इंस्पेक्टर दिलीप सिंह को हुई। वह पीड़ितों को लेकर मौके पर पहुंच गए। वहां से फिर अपहर्ताओं की धर-पकड़ के लिए इंस्पेक्टर गाड़ी का पीछा करने लगे। सर्विलांस के जरिए जब दूल्हे की लोकेशन ट्रेस हुई तो अपहर्ताओं ने मोबाइल बंद कर दिया और दुल्हन और उसके भाई को रास्ते में उतार दिया। हालांकि, इसके पहले कई बार फोन से फिरौती की मांग की गई थी। पुलिस ने दूल्हे और उसके भाई को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा चारों को हिरासत में ले लिया है।
इनसेट....
दूल्हे के फुफेरे भाई ने दुल्हन पक्ष पर अपहरण का लगाया आरोप
खुखुंदू। दूल्हा कपिल त्यागी के फुफेरे भाई बागपत निवासी सतीश त्यागी का आरोप है कि लखनऊ के मोहम्मदाबाद निवासी अगुआ और सलेमपुर में रह रही उसकी भाभी ने मिलकर घटना को अंजाम दिलवाया है। उन्हीं को बस मालूम था कि हम लोग यहां आए हैं। अन्य कोई हम लोगों को जानता तक नहीं है। इन्हीं लोगों ने सुबह दुल्हन दिखाई। फिर जयमाल से शादी कराई। इसके बाद विदाई की रस्म पूरी कराकर हमलोग दुल्हन को लेकर चले।

कोट...
चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दूल्हे के भाई पिंटू त्यागी की तहरीर पर चार बदमाशों के खिलाफ लूट और अपहरण का केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है। गाजियाबाद बाद से इन्हें शादी के बहाने बुलाकर लूट और अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया है। अपहर्ताओं ने पुलिस के पीछा करने के दौरान दुल्हन और उसके भाई को कहीं रास्ते में उतार दिया। पूछताछ चल रही है।
-संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed