{"_id":"62a4dbc9fe50b35e78222535","slug":"4-injured-in-rampage-deoria-news-gkp440004118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में मारपीट, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली विवाद में मारपीट, चार घायल
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा लाला गांव में मामूली विवाद में पिता-पुत्र समेत चार लोगों की बुरी तरह पिटाई कर दी गई। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया। पीड़ित पक्ष ने असलहा दिखाने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।
पोखरभिंडा लाला गांव निवासी तारकेश्वर सिंह शुक्रवार को रामपुर कारखाना चौराहे पर सब्जी खरीदने आए थे। आरोप है कि शाम को घर लौटने के दौरान गांव के ही छह लोगों ने मुख्य चौराहे पर उनकी पिटाई कर दी। घर पहुंचकर तारकेश्वर ने पूरी बात परिजनों को बताई। शनिवार की सुबह तारकेश्वर के परिजन युवक के घर पूछताछ करने गए थे। इसी दौरान युवक असलहा के साथ आया और तारकेश्वर की पिटाई करने लगा। बीच-बचाव करने आए पिता सुदर्शन सिंह, मलखान सिंह और अशोक सिंह की भी जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों के बीच-बचाव पर आरोपी युवक असलहा लहराते हुए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घटना में सुदर्शन सिंह, घायल तीनों लोगों के साथ थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि तहरीर मिली है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।