फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   4 hours electric barred

Deoria News: 33 केवी मेन लाइन में ब्रेकडाउन, चार घंटे बिजली रही गुल

Fri, 14 Jun 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 14 Jun 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
4 hours electric barred
पथरदेवा सबस्टेशन : ओवर लोड व जर्जर तार के चलते अक्सर गुल हो जाती है बिजली
विज्ञापन

210 एम्पियर क्षमता के तार पर 375 एम्पियर का लोड

संवाद न्यूज एजेंसी

तरकुलवा। पथरदेवा सबस्टेशन के 33 केवी की मेन लाइन में ब्रेक डाउन से उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बुधवार को चार घंटे ठप रही। इससे क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के करीब 40 हज़ार की आबादी को भीषण गर्मी से बेहाल होना पड़ा।
पथरदेवा के कबिलसवा में स्थापित सबस्टेशन की बिजली आपूर्ति देवरिया पॉवर हाउस से होती है। इस उपकेंद्र पर दो पांच-पांच एमवीए के ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। इससे पथरदेवा कस्बा, चकियां, छितौनी, देवगांव, विशुनपुरा आदि गांवों की बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम छह बजे के करीब उपकेंद्र की मेन सप्लाई का तार पिघल कर टूट गया और इलाके के सभी गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। काफी मशक्कत के बाद बिजली कर्मियों ने टूटे हुए तार को जोड़ कर आपूर्ति चालू की। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप होने के दौरान पथरदेवा व विशुनपुरा बाजार कस्बा में व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रभावित रहे। लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए। पानी की सप्लाई ठप रही। लोगों को सड़क पर टहल कर समय काटना पड़ा।
उधर, जेई संदीप कुमार का कहना था कि दरअसल, पथरदेवा में नया सबस्टेशन तो बन गया लेकिन आज भी पुराने और जर्जर बिजली तारों के सहारे आपूर्ति दी जाती है। इसके चलते भीषण गर्मी और उपकेंद्र पर पड़ने वाले ओवरलोड के चलते तार पिघलने से टूट कर गिर जाते हैं। इससे इस उपकेंद्र की सप्लाई बार-बार बाधित हो जाती है। तार बदलने के लिए बार-बार उच्चाधिकारियों को लिखित प्रत्यावेदन दिया जाता है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।


निगम के अधिकारियों की मानें तो इस उपकेंद्र की मेन सप्लाई के लिए लगाए गए बिजली के तारों की क्षमता 210 एम्पियर की हैं, जबकि 375 एम्पियर बिजली का लोड है। इससे मेन सप्लाई के तार हीट होकर पिघल कर टूट जाते हैं और आपूर्ति ठप हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed