{"_id":"61d48ee1e67bd23ae214ffde","slug":"4-found-corona-positive-deoria-news-gkp422491210","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में विदेश से आए युवक समेत चार मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में विदेश से आए युवक समेत चार मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में विदेश से आए युवक समेत चार मिले कोरोना पॉजिटिव
देवरिया। कोरोन संक्रमण बढ़ने लगा है। आए दिन पॉजिटिव केस मिलने से जिम्मेदारों की चिंता बढ़ने लगी है। मंगलवार को फिर चार लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक विदेश से आया युवक भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आए लोगों की जांच में जुटा है। संक्रमण के बाद भी लोग बेपरवाह हैं। जानकारों का कहना है कि लोग अब भी सतर्क नहीं हुए तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है। संदिग्ध तथा बाहर से आने वाले लोगों की जांच कराने के साथ ही अन्य एहतियाती कदम उठा रहा है। तीसरी लहर के मद्देनजर संक्रमितों के इलाज की तैयारी में जुटा है। मंगलवार को चार लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विकास खंड भलुअनी क्षेत्र के एक गांव का युवक संक्रमित मिला है। वह तीस दिसंबर को दुर्ग से आया है। उसके परिवार में 12 लोग हैं। भाटपाररानी क्षेत्र के एक किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह घर पर था, लेकिन सर्दी-जुकाम से पीड़ित है। बनकटा ब्लाक का भी एक युवक संक्रमित मिला है। इसी क्षेत्र के दूसरे युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। दो जनवरी को नाइजीरिया से आया इसी ब्लाक का युवक भी संक्रमित मिला है। भाटपारानी अस्पताल में जांच पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके परिवार में बारह सदस्य हैं।
जिले में संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद भी लोग बेपरवाह हैं। हर जगह लापरवाही बरती जा रही है। कोरोना के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। लोग बगैर मॉस्क के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंच रहे हैं। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता के बाद भी लोग सचेत नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
अब तक इतने हुए संक्रमित
देवरिया। जनपद में अब तक 20249 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं 20009 स्वस्थ हो गए हैं। जबकि 222 लोगों की मौत हो चुकी है। होम आइसोलेशन में सोलह लोगों का इलाज चल रहा है।
जिले में कोविड संक्रमण की रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों की जांच कराई जा रही है। मंगलवार को 2164 लोगों की जांच हुई, जिसमें 1257 आरटीपीसीआर तथा 907 एंटीजन जांच शामिल रही। जनपद में चार लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक्टिव केस 18 हैं। अब तक 10,97,738 लोगों का परीक्षण कराया गया है। पॉजिटिव केस के सापेक्ष 424729 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से मॉस्क का प्रयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की अपील की है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ