फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   4 arrested with 4 bikes

Deoria News: चार बाइकों के साथ चार बदमाश गिरफ्तार

Fri, 28 Jun 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 28 Jun 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
4 arrested with 4 bikes
बरहज के भलुअनी में लूट के बाइक के साथ आरोपी और पुलिस   स्रोत संवाद
फोटो समाचार
विज्ञापन

रेस्टोरेंट मैनेजर से लूट के बाद हरकत में आई पुलिस
19-20 वर्ष की उम्र के हैं चारों बदमाश, रफ्तार गैंग से बताया जा रहा ताल्लुकात
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/भलुअनी। बरहज रेस्टोरेंट के मैनेजर से बदमाशों द्वारा लूटी गई बाइक और नकदी पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। भलुअनी पुलिस ने लूट और चोरी की चार बाइकों के साथ चार बदमाशों को दबोचा है। बृहस्पतिवार को उनका चालान कर दिया गया। सभी बदमाश 19-20 वर्ष की उम्र के बताए जा रहे हैं। लोग इनका इनका ताल्लुक रफ्तार गैंग से बता रहे हैं।

भलुअनी पुलिस ने कस्बा और परसियां अजमेर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को देखकर संदिग्ध बाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने पीछाकर दबोच लिया। अलग-अलग जगहों से पुलिस ने चार बाइकों के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। जांच में सभी बाइकें चोरी और लूट की निकलीं। मरकड़ा गांव निवासी और एक रेस्टोरेंट के मैनेजर कृपानारायन मिश्र तीन जून को रात 11 बजे बरहज से अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच विलासपुर-बंगरौली मोड़ पर छह की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, बदमाश उनसे बाइक और रुपये छीन लिए थे।
विज्ञापन

कोट-
भलुअनी और परसियां अजमेर से दो-दो बाइक के साथ चार बदमाश पकड़े गए हैं। उनका चालान कर दिया गया।
-आदित्य कुमार गौतम, सीओ बरहज
इंसेट में-
ये हैं आरोपी
परसियां अजमेर का हरिओम गौतम 19 वर्ष
जरार मानिक का अभिषेक यादव 19 वर्ष
सिंहपुर का चंदन यादव 20 वर्ष
जरार मानिक का राहुल यादव 19 वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed