{"_id":"5f09f8168ebc3e63a145bbc5","slug":"4-accuse-arrested-deoria-news-gkp357818310","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
किशोरी का अश्लील वीडियो बनाने और दूसरा छेड़खानी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल करने के एक आरोपी और दूसरे गांव में एक सप्ताह पूर्व हुए छेड़छाड़, मारपीट के मामले में चार आरोपियों में से तीन को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अश्लील वीडियो वायरल मामले में दो दिन पहले आईटी एक्ट के तहत पुलिस ने आरोपी इस्तखार के खिलाफ केस दर्ज किया था। विवेचना के दौरान दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है।
खुखुंदू थानाक्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी इस्तखार को पुलिस ने शनिवार दोपहर कोल्हुआ चौराहे से गिरफ्तार किया है। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। मुकदमे की विवेचना कर रहे सलेमपुर इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी ने मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई है। उधर, एक सप्ताह पूर्व एक दूसरे गांव में शौच करने जा रही दूसरे समुदाय की महिला से छेड़खानी और मारपीट को लेकर बड़ा बवाल हो गया था। दो समुदायों के लोग बड़ी संख्या में आमने-सामने आ गए थे। हालांकि, सीओ सलेमपुर वरुण मिश्र और एसओ ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंच मामले को शांत करा दिया था। इस मामले में भी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ छेड़खानी, दरवाजे पर चढ़कर मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों अमित कुमार, कुलदीप और गोविंद को उनके गांव से ही शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एक आरोपी फरार चल रहा है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।