{"_id":"620e8e8107e6cf1f4324c15b","slug":"4-771-adolescent-vaccinated-deoria-news-gkp4272772170","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण : 4771 किशोरों को लगाई गई वैक्सीन की प्रथम डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण : 4771 किशोरों को लगाई गई वैक्सीन की प्रथम डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाकरण : 4771 किशोरों को लगाई गई वैक्सीन की प्रथम डोज
देवरिया। जनपद में बृहस्पतिवार को 454 केंद्रों पर लक्ष्य 22 हजार के बदले 23,475 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर व 60 वर्ष अधिक उम्र के लोगों को प्रिकाशन डोज लगाई गई। वहीं किशोर, युवा, बुजुर्गों, 45 वर्ष के ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई गई।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का वैक्सीनेशन पर जोर है। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल, होम्योपैथ विभाग के कार्यालय परिसर, न्यू पीएचसी चकियवा, रामनाथ देवरिया, सोमनाथ केंद्र सहित अन्य केंद्रों पर टीका लगाया। इन स्थानों पर वैक्सीन की प्रथम, द्वितीय तथा प्रिकाशन डोज लगाई गई।
जिले में 754 लोगों को वैक्सीन की प्रिकाशन डोज लगाई गई, जिसमें 31 हेल्थ केयर वर्कर, 197 फ्रंट लाइन वर्कर तथा 60 साल से अधिक उम्र के 526 लोग शामिल रहे। वहीं 4771 किशोर, 2788 युवा, 737 बुजुर्ग व 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1673 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 12752 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जिले में किशोर, युवा, बुजुुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई जा रही है। वहीं हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों, जिन्हें नौ माह पहले वैक्सीन की द्वितीय डोज लग चुकी है, उन्हें प्रीकाशन डोज लगाई जा रही है।