{"_id":"679542a5f0a2db277801c2b6","slug":"35-out-of-76-complaints-were-resolved-on-samadhan-diwas-deoria-news-c-208-1-deo1004-145663-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: समाधान दिवस में 76 में 35 शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: समाधान दिवस में 76 में 35 शिकायतों का निस्तारण
Sun, 26 Jan 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारीगण थानों पर उपस्थित रहे और आम जनता की समस्याओं को सुना। समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर कई मामलों का निस्तारण भी सुनिश्चित किया।
इस कार्यक्रम के दौरान जनता से प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से विचार किया गया और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास किया गया। कुल 76 प्रार्थना पत्र आए। इसमें से 35 प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। ‘थाना समाधान दिवस’ का उद्देश्य आम जनता को न्याय प्रदान करना है।