{"_id":"67d30459f95d6de027077c48","slug":"35-lakh-rupees-stolen-including-cash-and-goods-by-breaking-the-window-deoria-news-c-208-1-sdn1004-149257-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खिड़की तोड़कर नकदी और सामान सहित साढ़े तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खिड़की तोड़कर नकदी और सामान सहित साढ़े तीन लाख की चोरी
Thu, 13 Mar 2025 09:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। विशुनपुर कला चौराहा पर स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र के पीछे की खिड़की तोड़कर बुधवार की रात को चोर दो लाख सत्तर हजार नकद सहित अन्य सामान उठा ले गए। चोर करीब साढ़े तीन लाख का नकद सहित सामान चुरा ले गए। सुबह केंद्र संचालक सीएसपी खोलने पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। कुछ युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बरियारपुर थानाक्षेत्र के डीहा बसंत गांव के रहने वाले अमित कुमार सिंह थानाक्षेत्र के विशुनपुर कला चौराहा पर कुशहरी मार्ग पर किराए की मकान में एक बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। बुधवार की रात आठ बजे के करीब वह अपना संस्थान बंद कर प्रतिदिन की तरह घर चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह सीएसपी खोलने पहुंचे। वहां कुछ ग्राहक पहले से इंतजार भी कर रहे थे। शटर का ताला खोलकर अंदर गए तो बिखरा हुआ सामान देख कर दंग रह गए। देखा कि पीछे लगे रोशनदान का ग्रील तोड़कर चोर अंदर दाखिल होकर दो काउंटर तोड़कर 2 लाख, 70 हजार रुपये नकद सहित दो लैपटाप, कीबोर्ड माउस, अन्य कागजात सहित कुल करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है। मामले में छह युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस वारदात से चौराहे पर लोग सहमे हुए हैं। एसओ कंचन राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।