{"_id":"69bc63ec8982b5ce3f0370f9","slug":"34-illegal-lpg-cylinders-recovered-from-two-places-deoria-news-c-208-1-deo1015-177366-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो जगहों से 34 अवैध रसोई गैस सिलिंडर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो जगहों से 34 अवैध रसोई गैस सिलिंडर बरामद
विज्ञापन
कालाबाजारी रोकने को आपूर्ति विभाग ने मारा छापा
भाटपार रानी। नगर में बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह, सुशील तिवारी और क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक दुर्गानंद यादव के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान दो जगहों से 34 रसोई गैस सिलिंडर बरामद किया गया।
प्रशासन की टीम ने पहले नगर के बेलपार चौराहे पर स्थित रिफिलिंग करने वाले मुसाफिर प्रजापति के यहां छापा मारा। यहां से टीम ने 20 घरेलू खाली गैस सिलेंडर बरामद किया। इसके बाद टीम नगर के विंध्यवासिनी कॉलोनी स्थित शैलेश मद्धेशिया के यहां छापा मारा। जहां से 12 घरेलू गैस सिलिंडर जिसमें दो भरा हुआ था और दो कॉमर्शियल सिलिंडर बरामद किया।
क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति निरीक्षक दुर्गानंद यादव ने बताया कि दो जगहों से 34 अवैध रसोई गैस सिलिंडर बरामद किया गया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी जा रही है। इस टीम में पूर्ति निरीक्षक सनी देओल, संदीप सिंह, दिलीप कुमार सम्मिलित रहे।