फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   333 players of the district will show their strength

Deoria News: जिले के 333 खिलाड़ी 21 स्पर्धाओं में दिखाएंगे दम

Mon, 04 Dec 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 04 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
333 players of the district will show their strength
चार से छह दिसंबर तक महराजगंज में होगी मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता
विज्ञापन


देवरिया। महराजगंज में चार से छह दिसंबर तक आयोजित होने वाले मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए जनपद टीम रविवार को रवाना हुई। इसमें जिले की 333 सदस्यीय टीम 21 स्पधाओं में प्रतिभाग करेगी।
बीआरसी सदर कार्यालय के सामने स्थित पोस्टमार्टम रोड वाली सड़क से आठ बसों से इन खिलाड़ियों व क्रीड़ा शिक्षकों को रवाना किया गया। प्रभारी बीएसएस विजयपाल नारायण त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर जिला टीम के दल को रवाना किया और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह ने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता में परिषदीय स्कूलों के 175 बालक व 158 बालिकाएं जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

टीम के साथ 42 क्रीड़ाध्यापक भी आए हैं। जो चार दिनों तक खिलाड़ियों के साथ रहेंगे। टीम महराजगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ठहरेगी। खिलाड़ियों के खाने की व्यवस्था बेसिक विभाग की ओर से की जाएगी। टीम को रवाना करने वालों में बीईओ देसही देवरिया पंकज कुमार सिंह, जूनियर शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष हेमा त्रिपाठी, शर्मिला यादव, अनुपमा यादव, अखिलेश मिश्र, संजीव दूबे, सुधेश्वर गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed