{"_id":"64ea501c25d79d3ebd06d434","slug":"3306-mm-of-rain-support-of-chachari-bridge-again-in-the-localities-deoria-news-c-208-1-deo1002-5244-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 33.06 एमएम हुई बारिश, मोहल्लों में फिर चचरी पुल का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 33.06 एमएम हुई बारिश, मोहल्लों में फिर चचरी पुल का सहारा
Sun, 27 Aug 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
चकिया मोहल्ला स्थित मंगलम पुरम में बारिश का पानी लगने के कारण चचरी के सहारे आते जाते लोग ।संवाद
देवरिया। चार दिनों से हो रही रिमझिम बारिश शुक्रवार की रात मूसलाधार हो गई। जिले में 33.06 एमएम बारिश के चलते शहर के गली-मोहल्लों की सड़कों पर पानी लग गया। बच्चों को आवागमन में परेशानी को देखते हुए कई विद्यालय बंद करने पड़े। वहीं कुछ जगहों पर लोगों ने चचरी पुल का सहारा लेना शुरू कर दिया।
शहर के अविकसित इलाकों में एक बार फिर लोग बांस-बल्ली (चचरी) के पुल का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं। मंगलमपुरम फेज वन में पगडंडी वाले रास्तों पर घुटने भर पानी जमा हो गया है। करीब 40 घरों के आवागमन का रास्ता अवरूद्ध हो गया है। रवि पांडेय के घर के आगे लोगों ने चचरी पुल बनाया है। इसी से कई घरों के लोग आवाजाही कर रहे हैं। इसी प्रकार उमानगर, रामनाथ देवरिया दक्षिणी में भी लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गलियों में कीचड़ पसरने के कारण लोग रास्ते बदलकर आवागमन करने को मजबूर हैं।
दानोपुर मोहल्ले में सुबह सात बजे निजी स्कूल की वैन आ जाती है। शनिवार की सुबह एक दुकान के सामने दो बच्चे वैन का इंतजार कर रहे थे। आगे ब्लाॅक की ओर जाने वाली सड़क पर भी बच्चे छाता लगाकर अभिभावकों के साथ खड़े थे। 7:30 बजे तक वैन नहीं पहुंची तो लोग चालक को फोन मिलाने लगे। पता चला कि बारिश के कारण स्कूल बंद कर दिया गया है। अर्नव, विवेक समेत कई बच्चे घर लौट गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय महाराणा प्रताप रामगुलाम टोला परिसर में पानी जमा होने से बच्चों की उपस्थिति 10 प्रतिशत रही। कुछ ऐसी ही स्थिति शहर के अन्य कई स्कूलों की रही। स्कूल संचालकों का कहना था कि बारिश के कारण मोहल्लों की सड़कों पर जलभराव है। स्कूल खोलते तो आधे से भी कम बच्चे आ पाते। किसी बच्चे का सब्जेक्ट न पिछड़े इसके चलते स्कूल बंद करना पड़ा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
पूरी रात हुई झमाझम बारिश के कारण कई स्कूलों के वाहन मोहल्ले में नहीं आ पाए। बच्चे वाहन का इंतजार करके लौट गए। नाली निर्माण न होने के कारण सड़क पर पानी जमा हो जा रहा है। - जितेंद्र सिंह, उमानगर।
-- -- -- -- -- -
गनीमत रही कि रातभर बारिश के बाद सुबह मौसम साफ हो गया, नहीं तो यहां नरक जैसी स्थिति हो जाती। सड़क पर कीचड़ पसर गया है। लगातार धूप हुई तो भी आवागमन सुचारू होने में दो दिन लग जाएंगे। - अवनीश श्रीवास्तव, रामनाथ देवरिया दक्षिणी।
-- -- -- -- -- -- -
कोट:
रातभर हुई जोरदार बारिश के कारण शहर के कई मोहल्लों में आवागमन प्रभावित हो गया था। इसके चलते सनबीम स्कूल देवरिया, सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर समेत कई विद्यालयों को बंद करना पड़ा। - बीके शुक्ला, जिला कोआर्डिनेटर, सीबीएसई।