{"_id":"5c7abcd6bdec224be317fe42","slug":"31551547606-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हुई चुनाव की हलचल, डीएम ने अफसरों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हुई चुनाव की हलचल, डीएम ने अफसरों को दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव की तैयारी तेज, डीएम
ने बूथों हाल पर रिपोर्ट मांगी
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक, अधिकारियों को काम सहेजा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में शनविार को हुई बैठक में डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी अमित किशोर ने सभी अधिकारियों को चुनावी व्यवस्थाओं से अवगत कराया और उनकी जिम्मेदारी समझाई। उन्होंने बूथों तक जाने वाले रास्तों, वहां बिजली-पानी, रैंप आदि की दशा और संबंधित संशोधन पर रिपोर्ट देने को कहा।
डीएम ने कहा कि भ्रमण के दौरान संबंधित मतदेयस्थलों पर बीएलओ से संपर्क करके पात्र छूटे मतदाताओं का नाम जुड़वाएं और गलत नाम सूची से हटवाएं। एलईडी वैन का संचालन, वीवीपैट-ईवीएम सहित निर्वाचन आयोग से प्राप्त वीडियो का प्रदर्शन सुचारु रूप से सुनिश्चित कराएं। मतदान पर्ची वितरण समय से हो। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर वीवीपैट प्रयोग होगी, इसके लिए अभी से प्रशिक्षण दिला दें। बैठक में सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन, सीआरओ रामसहाय यादव, एडीएम प्रशासन राकेश पटेल, एडीएम वित्त उमेश कुमार मंगला, सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
बूथों में आंशिक बदलाव
डीएम ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र भाटपाररानी के 347 फुलवरिया टोला कृष्णा राय, भवन नेहरू इंटर कॉलेज फुलवरिया बंगरुआ, प्रतापपुर कक्ष संख्या एक में फुलवरिया कृष्णा टोला कृष्णा राय ग्राम/मुहल्ले को शामिल किया गया है। कक्ष संख्या दो में ग्राम बंगरुवा-1 को और कक्ष संख्या तीन में बंगरुआ-2 को शामिल किया गया है। विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर के मतदेयस्थल 111 देवरिया उर्फ शामपुर को भवन प्राथमिक विद्यालय देवरिया उर्फ शामपुर कक्ष संख्या एक में देवरिया उर्फ शामपुर शामिल किया गया है। 112 प्राथमिक विद्यालय देवरिया उर्फ शामपुर में ग्राम देवरिया उर्फ शामपुर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
वीवीपैट जागरूकता के लिए एलईडी वैन
एडीएम (प्रशासन) व उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश पटेल ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्र के अलावा सभी मुख्य स्थल पर ईवीएम/वीवीपैट के प्रदर्शन व जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे। जिले में तीन एलईडी मोबाइल वैन एक माह तक निर्धारित स्थानों पर भ्रमण कर ईवीएम/वीवीपैट का प्रदर्शन करेगी। वैन पर ईवीएम/वीवीपैट व दो-दो मास्टर ट्रेनर तैनात किए गए हैं, जो ईवीएम/वीवीपैट के कार्यप्रणाली के संबंध में आम लोगों को जानकारी देंगे।
ईवीएम से वीवीपैट
को जोड़ना सिखाया
देवरिया। जिला पंचायत सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें एडीएम प्रशासन राकेश पटेल ने जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कर्मी कल से ही इस काम में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कर्मियों की जिम्मेदारी मतदान पूर्व से प्रारंभ होकर मतदान समाप्ति तक रहती है, इसमें किसी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए। मुख्य राजस्व अधिकारी राम सहाय यादव ने कहा कि कोई पात्र भी व्यक्ति मतदान से वंचित नहीं होना चाहिए। इस दौरान वीवीपैट से कंट्रोल यूनिट व ईवीएम को लिंक करना बताया गया। मशीन चलाने और रिजल्ट प्रदर्शित करने का भी प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एडीएम उमेश कुमार मंगला, सभी एसडीएम और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।