फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   देवरिया से बरेली जेल भेजा जाएगा अतीक 19-03-34

देवरिया से बरेली जेल भेजा जाएगा अतीक 19-03-34

Tue, 01 Jan 2019 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
देवरिया से बरेली जेल भेजा जाएगा अतीक 19-03-34
देवरिया से बरेली जेल भेजा गया माफिया अतीक
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में शाम साढ़े 6 बजे हुआ रवाना
अप्रैल 2017 को नैनी सेंट्रल जेल से देवरिया लाया गया था
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिला जेल में बंद माफिया व पूर्व सांसद अतीक अहमद को सोमवार देर शाम बरेली जिला जेल के लिए रवाना कर दिया गया। शासन के संयुक्त सचिव के निर्देश के बाद भारी फोर्स की सुरक्षा में उसे बरेली जेल ले जाया गया। अतीक के जाने के बाद जेल और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
अप्रैल 2017 में नैनी सेंट्रल जेल से अतीक को देवरिया लाया गया था। करीब पौने दो साल के दौरान उसके कारनामों से देवरिया जेल कई बार विवादों में आया। जेल से रंगदारी मांगने, आपराधिक साजिश रचने, मोबाइल के इस्तेमाल, अफसरों से अभद्रता, दबंगई सहित तमाम शिकायतों के बाद जेल प्रशासन की खूब किरकिरी होती रही है। उसकी जेल बदलने के लिए कई बार पत्राचार किया गया था। बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद तत्कालीन डीएम सुजीत कुमार ने शासन को पत्र लिखते हुए अतीक को देवरिया जेल से अन्यत्र शिफ्ट करने की सिफारिश की थी। उनके तबादले के बाद आए डीएम अमित किशोर ने भी रिमाइंडर भेजा था।
विज्ञापन

रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल का अपहरण कर जेल में पिटाई कराने और प्रापर्टी के कागजातों पर जबरन दस्तखत कराने की घटना के बाद रविवार देर रात डीएम और एसपी ने ढाई घंटे तक जेल में तलाशी ली। उसके बाद रात में ही अफसरों ने जेल बदलने के लिए शासन को पत्र लिखा। जिस पर उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव सूर्य प्रकाश सिंह सेंगर ने सोमवार दोपहर को आदेश जारी कर अतीक को तत्काल बरेली जिला जेल भेजने को कहा। शाम करीब साढ़े 6 बजे कड़ी सुरक्षा में अतीक को वज्र वाहन से बरेली जेल रवाना कर दिया गया। डीएम अमित किशोर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शासन के निर्देश पर अतीक को दूसरी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed