फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बिखरा नहीं दिखेगा कूड़ा, निकायों में रखे जाएंगे 1400 डस्टबिन

बिखरा नहीं दिखेगा कूड़ा, निकायों में रखे जाएंगे 1400 डस्टबिन

Wed, 05 Dec 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बिखरा नहीं दिखेगा कूड़ा, निकायों में रखे जाएंगे 1400 डस्टबिन
शहर में रखे जाएंगे 1400 डस्टबिन
विज्ञापन


नगरीय क्षेत्र में 72 लाख की लागत से रखे जाएंगे डस्टबिन
नगरपालिका 250 व नगर पंचायतें करेंगी सौ डस्टबिन की खरीदारी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। नगरों की सफाई व्यवस्था अब पुराने ढर्रे पर नहीं चलेगी। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जगह-जगह डस्टबिन रखे जाएंगे। लोगों में डस्टबिन के इस्तेमाल के लिए जागरूकता लाई जाएगी। डस्टबिन की खरीदारी के लिए शासन ने करीब 72 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। प्रत्येक नगरपालिका को 250 व नगर पंचायतों को 100 डस्टबिन खरीदने लिए धनराशि दी जाएगी।
नगर प्रशासन की ओर से डस्टबिन रखने के लिए स्थलों का चुनाव शुरू कर दिया गया है। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन का सहयोग मिला तो नगरों की सूरत बदलते देर नहीं लगेगी। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का खाका भी तैयार कर लिया गया है। बोर्ड की बैठक में सदस्यों की सहमति के बाद इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। पहले इस प्रकार की व्यवस्था नहीं होने के चलते लोग नगरीय प्रशासन को कोसते थे। पालिका के सफाईकर्मी भी सुबह झाड़ू लगाकर निकले नहीं कि तुरंत बाद सड़कों पर कूड़ा गिरना शुरू हो जाता था। जगह-जगह बिखरे कूड़े को एकत्र करके डंपिंग साइड पर भेजवाना सफाई कर्मचारियों के लिए मुश्किल होता था। बजट अभाव से जूझ रही नगरपालिका व नगर पंचायतें रूटीन के काम निपटाने में ही परेशान थीं। उनके पास अतिरिक्त उपकरण खरीदने के लिए धन की कमी थी। शासन से वित्तीय मदद की आस जगते ही नगरपालिका व नगर पंचायतों ने डस्टबिन खरीदारी की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जेम पोर्टल से होगी डस्टबिन की खरीद
डस्टबिन की खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए नगरपालिका को 13 लाख व नगर पंचायतों को 5.20 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। बरहज और देवरिया नगरपालिका को मिलाकर 26 लाख रुपये खर्च होंगे। जबकि नौ नगर पंचायतों 900 डस्टबिन रखवाने के लिए 46.80 लाख धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डस्टबिन की खरीदारी की तैयारी शुरू कर दी गई है। दो से तीन माह में प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। जिले के 166 नगरीय वार्डों में डस्टबिन रखवाए जाने हैं। जरूरत के लिहाज से स्थलों का चुनाव किया जा रहा है।
-अनमोल रत्न सिंह, डीपीएम, नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed