फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नियम को दरकिनार कर 36 एएनएम को बना दिया एचवी

नियम को दरकिनार कर 36 एएनएम को बना दिया एचवी

Tue, 04 Dec 2018 10:35 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
नियम को दरकिनार कर 36 एएनएम को बना दिया एचवी
होनी थी कार्रवाई, 36 एएनएम को मिल गई पदोन्नति
विज्ञापन


जुलाई में जांच के दौरान 104 एएनएम के कार्यों में मिली थी गड़बड़ी
कार्रवाई के बजाए सीएमओ ने दी थी हिदायत, वरिष्ठता पर प्रमोशन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जननी सुरक्षा योजना में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जद में आई 36 एएनएम को पदोन्नति दी गई है। नियम को दरकिनार कर हुई पदोन्नति की शिकायत के बावजूद विभाग जांच की बजाए अपनी कमी को छिपाने में जुटा है।

घट रहे प्रसव दर को बढ़ाने के लिए एसीएमओ डॉ. एसएन सिंह के नेतृत्व में सभी सीएचसी पर भ्रमण कर जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा जुलाई में की गई थी। इसमें 104 एएनएम और 274 आशा ने शून्य प्रसव कराया। उनके अभिलेखों में भी कई खामियां मिलीं। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसीएमओ ने सीएमओ को रिपोर्ट भेजी थी। कार्रवाई की बजाए सीएमओ ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। कार्रवाई की जद में आई एएनएम में से 36 को अब वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन देकर हेल्थ वीजिटर (एचवी) बना दिया गया है। नियमानुसार विभागीय पदोन्नति समिति में विभागीय प्रशासनिक अधिकारी का होना अनिवार्य है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी को इसमें नहीं रखा गया है। गुपचुप तरीके से पदोन्नति की कार्रवाई सीएमओ के निर्देश पर किया गया है। इस बाबत सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि वरिष्ठता के आधार पर एएनएम की पदोन्नति की गई है। जब कार्रवाई की बात चल रही थी, तब पल्स पोलियो अभियान था। कार्यक्रम प्रभावित होने के कारण कार्रवाई नहीं हुई थी। सिर्फ हिदायत देकर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed