{"_id":"5b1ffd9b4f1c1bf96e8b7ca4","slug":"31528823195-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ सौ गावों की 24घंटे से आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ सौ गावों की 24घंटे से आपूर्ति ठप
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। इनकमिंग फीडर ब्लास्ट होने से 24 घंटे से तकरीबन 150 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। विद्युत उपकेंद्र खुखुंदू के इनकमिंग फीडर में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उधर, जब फीडर का फाल्ट ठीक हुआ है, तब तक शाम को आई आंधी-बारिश में 132 केवी लाइन का तार टूट कर गिर गया। इससे आपूर्ति फिर ध्वस्त हो गई।
विद्युत उपकेंद्र खुखुंदू से मुसैला, पड़री बाजार, नूनखार, सिसई बरसात, बैरौना, श्रीकांत महुई, खुखुंदू कस्बा सहित तकरीबन 250 गांवों की आपूर्ति होती है। सोमवार की शाम को इनकमिंग फीडर में आग लगने से फीडर ब्लास्ट कर गया। उपकेंद्र के कर्मचारियों ने चार घंटे अथक प्रयास के बाद किसी तरह खुखुंदू कस्बा सहित 100 गांवों की आपूर्ति तो बहाल हो गई। हालांकि 150 गांवों की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। मंगलवार की शाम को जब फाल्ट ठीक हुआ, तब तक तेज आंधी-पानी से 132 केवी लाइन का तार टूटकर गिर गया। अब फिर से पूरी सप्लाई फेल हो गई है। देर शाम तक आपूर्ति बाधित रही। जेई अवधेश कुमार ने कहा कि 132 केवी लाइन का तार जोड़ने के लिए आजमगढ़ से टीम आती है। जानकारी दे दी गई है, देर रात तक आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है।