{"_id":"5b1812bf4f1c1b644d8b51a4","slug":"31528304319-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के चंगुल में फंसकर तबाह हो रहेे परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के चंगुल में फंसकर तबाह हो रहेे परिवार
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर के गांधी चौक पर जदयू के आयोजित शराब छोड़ो दूध पियो जन चेतना सभा को सम्बोधित करते प्रदेश अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। जदयू ने बुधवार को गांधी चौक पर शराब छोड़ो दूध पियो जन चेतना सभा का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद्र सिंह पटेल ने कहा कि शराब सभी बुराइयों की जड़ है। इसके चंगुल में फंसकर गरीबों के परिवार तबाह हो रहें हैं। इसे रोकने के लिए जदयू शराब छोड़ो दूध पियो अभियान चला रहा है। इसे पूरे प्रदेश में चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए विधान सभा का घेराव व धरना प्रदर्शन की जरूरत पड़ेगी तो शराब बंदी के लिए किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बिहार में शराब बंद होने के बाद लोग खुशहाल हैं। उत्तर प्रदेश में शराब बंदी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश के युवा सचिव डॉ. दिलीप मिश्र ने कहा कि मध्यम व गरीब वर्ग की जनता शराब की शिकार हो रही है। जबकि शराब बनानें व बेचने वाले माफिया इनकें खून पसीने की कमाई से अपनी तिजोरियां भर रहें हैं। जनता दल यू बिहार के तर्ज पर शराब बंदी लागू करने के लिए आर- पार की लड़ाई लड़ेगी। जिलाध्यक्ष अमित पटेल ने कहा कि धर्म नगरी वृंदावन व मथुरा में शराब बंदी लागू हो सकती है तो पूरे प्रदेश में क्यों नही। सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी ने किया। इस दौरान शशिभूषण चतुर्वेदी, कुमार प्रसाद, संजीव यादव, हरेराम यादव, काजू पटेल, सतीश राजभर, हृदयानंद सिंह पटेल, पुष्पा देवी, गायत्री पटेल, कांति देंवी चौहान, चंदा चौहान, प्रमोद चौहान, अभिन्यू पाण्डेय, प्रवीण यादव, मुमताज अहमद, इरशाद खान, मिनहाज आदि मौजूद रहे।