{"_id":"5a3401874f1c1bf4688c163e","slug":"31513357703-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में बच्ची की मौत से टली शादी मंदिर में हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में बच्ची की मौत से टली शादी मंदिर में हुई
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में विवाह संपन्न हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज (देवरिया)। क्षेत्र के एक गांव में जयमाल के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे की भांजी की मौत से टली शादी आखिरकार अंजाम तक पहुंच गई। सामाजिक दबाव के बीच बृहस्पतिवार को दूल्हे ने दुल्हन का हाथ थाम लिया। दोनों ने सादगी के साथ मंदिर में सात फेरे लिए।
मदनपुर थाना के अम्मा पांडेय गांव निवासी राजेश यादव की बेटी पूजा की आठ दिसंबर को शादी थी। गौरीबाजार के सेखुई गांव निवासी सूर्यनाथ के बेटे नित्यानंद की बारात आई थी। विवाह में वरपूजन के बाद जयमाल कार्यक्रम चल रहा था। वर-वधू एक-दूसरे को जयमाल डाल चुके थे। बारात में कुछ लोग स्टेज के पास हर्ष फायरिंग करने लगे। दुल्हन का चचेरा भाई योगेश घर में रखी दोनाली बंदूक लाकर कारतूस लोड करने लगा। इसी बीच गोली चल जाने से डिंपल की मौत हो गई। इस कारण शादी नहीं हो सकी थी। रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान प्रधान रामजी पटेल, थानाध्यक्ष बरहज विनय सिंह, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।