फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   प्रोत्साहन राशि बढ़ा पर नहीं हुआ पुरूषों की नसबंदी में इजाफा 16-45-51

प्रोत्साहन राशि बढ़ा पर नहीं हुआ पुरूषों की नसबंदी में इजाफा 16-45-51

Sat, 23 Sep 2017 11:08 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
प्रोत्साहन राशि बढ़ा पर नहीं हुआ पुरूषों की नसबंदी में इजाफा 16-45-51
नीलांबुज मिश्र
विज्ञापन

देवरिया। नसबंदी को बढ़ावा देने के लिए शासन ने प्रोत्साहन राशि जरूर बढ़ा दिया है। बावजूद पुरुष नसबंदी में इजाफा नहीं हो रहा है। विभागीय आंकड़ों को देखा जाए तो नसबंदी के मामले में महिलाओं की अपेक्षा पुरुष कई गुना पीछे हैं। स्वास्थ्य विभाग का अपनाया गया नया फंडा भी फेल होता नजर आ रहा है।

तेजी से बढ़ रही जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए शासन की ओर से पुरुष नसबंदी पर जोर दिया जा रहा है। पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने के लिए एक अप्रैल 2017 से पुरुषों को 3000, महिलाओं को गर्भपात के उपरांत 2000 और प्रसव के पश्चात नसबंदी कराने पर 3000 प्रोत्साहन राशि मिलेगा। इसके पहले पुरुषों को 2000 और गर्भपात के बाद नसबंदी पर 1400 और प्रसव के दौरान नसबंदी कराने वाली महिलाओं को 2200 मिलता था। इसके अलावा प्रेरक, आशा, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी बढ़ा दी है। नसबंदी को बढ़ावा देने के लिए सरकार भले लोक लुभावनी योजनाएं भी लागू कर रही है। लेकिन इसका असर पुरुषों पर देखने को नहीं मिल रहा है। एक अप्रैल वर्ष 2017 से अब तक जिले में सिर्फ 291 महिलाओं और छह पुरुषों ने नसबंदी कराई है। वर्ष 2016-17 में पुरुषों ने दहाई का आंकड़ा पार किया है। पिछले कई सालों का आंकड़ा भी कुछ ऐसा ही है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अफसर चिंतित है। सीएमओ डॉ. रामनिवास ने बताया कि पुरुषों को नसबंदी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रचार प्रसार भी हो रहा है। लेकिन पुरुषों की नसबंदी संख्या उम्मीद के अनुसार नहीं बढ़ रहा है। यह चिंता का विषय है।
विज्ञापन


वर्ष पुरुष महिला
2014-15 09 4122
2015-16 07 3624
2016-17 17 4014
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed