{"_id":"59ad944a4f1c1b16278b51cc","slug":"31504547914-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त:रालोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त:रालोद
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले में हुई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। लगातार अपराध हो रहे हैं। पुलिस इस पर रोक लगाने में नाकाम है। इस मौके पर डॉ. कृष्णा जायसवाल के रालोद महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई।
प्रदेश सचिव वासुदेव यादव ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की घटना प्रदेश सरकार के माथे पर कलंक है। इस छिपाने के लिए आए दिन कोई न कोई मुद्दा उठाकर जनता का ध्यान बांट रही है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सिंह यादव ने कहा कि रालोद मजलूम और शोषित समाज के लिए हमेशा खड़ी रहती है। जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि प्रदेश में विकास का पहिया ठप हो गया है। रालोद महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्णा जायसवाल ने कहा कि महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इस दौरान लालसा यादव, विपिन श्रीवास्तव, मुन्नीलाल पासवान, तेज नारायण सिंह, सत्येंद्र यादव, हरिशंकर मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।