{"_id":"598f3c324f1c1b362a8b48d4","slug":"31502559282-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल का रेलिंग तोड़ नीचे गिरा ट्रक, आधा दर्जन पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल का रेलिंग तोड़ नीचे गिरा ट्रक, आधा दर्जन पशुओं की मौत
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना। पशुओं से लदा ट्रक पुलिया का रेलिंग तोड़ की नीचे गिर गया। ट्रक में लदे छह पशुओं की मौत हो गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकाला जा सका।
शनिवार को बिहार, छपरा से दो दर्जन पशुओं को लादकर एक ट्रक हरियाणा के फरीदाबाद मेले में जा रहा था। ट्रक हेतिमपुर स्थित पुल के पास अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। संयोग ही रहा कि ट्रक छोटी गंडक नदी से थोड़ा पहले गिरा वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक के नीचे गिरने से छह पड़वों की मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी जानकारी हेतिमपुर पुलिस पिकेट पर मौजूद पुलिस कर्मियों को दी। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कसया से क्रेन मंगवाया। गांववालों की मदद से ट्रक को बाहर निकाला जा सका। पुल से नीचे गिरते ही ट्रक चालक और खलासी भाग निकले।