{"_id":"5973902a4f1c1b39138b45e1","slug":"31500745770-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान ने दी बेहतर पुलिसिंग की सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तान ने दी बेहतर पुलिसिंग की सीख
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। एसपी ने कोतवाली में बैठक कर पुलिस वालों को बेहतरीन पुलिसिंग के गुर सिखाए। शनिवार से जिला मुख्यालय से बाहर निकलने वाली प्रमुख सड़कों पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।
एसपी राजीव मल्होत्रा ने कहा कि कोतवाली को तीन चेतक और एक जीप भी दी जाएगी। इसमें एक एसआई और चार-पांच सिपाही रहेंगे। कभी-कभी एक साथ दो जगहों पर घटनाएं होती हैं तो पुलिस को काफी दिक्कत होती है। दो गाड़ी रहने पर लोगों को सहूलियत रहेगी। उन्होंने कहा कि शहर से बाहर निकलने वाले हर प्रमुख मार्ग पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। इससे कोई भी अपराधी घटना के बाद शहर से बाहर नहीं जा सकेगा। उन्होंने कोतवाल और दरोगाओं से लंबित विवेचनाओं को पूरा करने निर्देश दिया। इस दौरान एएसपी चिंरजीव नाथ सिन्हा, सीओ सिअी डॉ. अजय सिंह, शहर कोतवाल नीतीश कुमार श्रीवास्तव, मोहनलाल यादव, रामधारी मिश्रा समेत सभी पुलिसकर्मी और महिला कांस्टेबिल मौजूद रहीं।