फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   3.10 lakh consumers will get the benefit of electricity bill relief scheme.

Deoria News: 3.10 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा बिजली बिल राहत योजना का लाभ

Sat, 22 Nov 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 22 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
3.10 lakh consumers will get the benefit of electricity bill relief scheme.
देवरिया। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय की संयुक्त अध्यक्षता में विद्युत वितरण मंडल देवरिया के अधीक्षण अभियंता के साथ बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में अधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ताओं के लिए लागू होने वाली बिजली बिल राहत योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत सरचार्ज छूट के साथ मूलधन पर 25 प्रतिशत तक की छूट भी प्रदान की जाएगी। यह योजना एक दिसंबर से शुरू होकर फरवरी 2026 तक तीन चरणों में लागू की जाएगी। उन्होंने बताया कि विद्युत वितरण मंडल के अंतर्गत लगभग 3 लाख 10 हजार उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। मंडल के चार वितरण खंडों में लगभग 4 लाख 80 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं, जिनमें से केवल 10 से 15 प्रतिशत उपभोक्ता नियमित बिल भुगतान करते हैं, जबकि शेष उपभोक्ता बिलों का भुगतान समय से न करने के कारण विलंब शुल्क का बोझ झेलते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार ने पुनः एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। इसके तहत घरेलू तथा एक किलोवाट तक के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को सरचार्ज और विलंब शुल्क में शत-प्रतिशत छूट तथा एकमुश्त भुगतान पर मूलधन में 25 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। विद्युत चोरी से संबंधित प्रकरणों में भी निर्धारित धनराशि पर 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी। इसके लिए उपभोक्ता कैश काउंटर, यूपीपीसीएल कंज्यूमर एप, जनसेवा केंद्र मीटर रीडर और विभागीय वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed