{"_id":"67b4e3df4b2294bc4e087c3a","slug":"307-gang-operatives-stabbed-a-young-man-seriously-injured-deoria-news-c-7-1-gkp1057-845077-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 307 गैंग के गुर्गों ने युवक को मारा चाकू, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 307 गैंग के गुर्गों ने युवक को मारा चाकू, गंभीर
Wed, 19 Feb 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में मनबढ़ों के गैंग के सफाए के लिए पुलिस ऑपरेशन तलाश अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो व तस्वीरों के माध्यम से गैंग के सदस्यों पर नकेल भी कस रही है। लार, कोतवाली व मदनपुर में कार्रवाई के बाद से गैंग से जुड़े कई सदस्य थाने पहुंच तो सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए डाला गया पोस्ट डीलिट कर रहे हैं। इससे इतर भलुअनी व बरियारपुर में गैंग संचालित करने वाले मनबढ़ों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। उनका रील बनाते व स्टंट दिखाते वीडियो व पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो में से मनबढ़ युवकों को चिह्नित कर कार्रवाई में जुटी ही हुई थी कि कोतवाली क्षेत्र में 307 गैंग से जुड़े मनबढ़ों ने सरेराह एक युवक की पिटाई का घायल कर दिया। यह घटना मंगलवार की सुबह घटित हुई। युवक का महज इतना गुनाह था कि जहां मनबढ़ खड़े थे वहीं अपनी बाइक खड़ी कर मंदिर में पूजा अर्चना करने चला गया था। इस घटना को तिहाड़ जेल में सजा काट चुके आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। इधर तहरीर मिलने के बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
जिले में एक पखवारे से 302, 307, 333, दबंग बादशाह सम्राट, अपराधी यादव सहित कई गिरोह के सदस्य लगातार क्षेत्र में व सोशल मीडिया पर आतंक मचा रहे हैं। शहर के हनुमान मंदिर के पीछे नशा कर रहे 307 गैंग के सदस्यों ने महज बाइक खड़ा करने पर एक युवक के उपर जान लेवा हमला कर दिया। घायल युवक भुजौली कालोनी निवासी अजीत सोनकर मंगलवार को पूजा अर्चना करने के लिए हनुमान मंदिर पहुंचे। पुलिस तहरीर के आधार पर चार नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया कर रही है।