फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   307 gang members demanded 50 lakh rupees as extortion money from a BJP leader.

Deoria News: 307 गैंग के गुर्गे ने भाजपा नेता से मांगी 50 लाख की रंगदारी

Fri, 17 Oct 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
307 gang members demanded 50 lakh rupees as extortion money from a BJP leader.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/चुनकी। लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव निवासी भाजपा नेता अवधेश साहनी मुख्यमंत्री का मिमिक्री करते हैं। भाजपा नेता का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनका वीडियो देखकर बुधवार की रात युवक ने फोन कर मिमिक्री करने से मना करते हुए खुद को 307 गैंग का गुर्गा बताते हुए धमकाने लगा।
जान से मारने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। अवधेश की तहरीर पर लार पुलिस ने बृहस्पतिवर को आरोपी केस दर्ज कर लिया है। धमकी देने व रंगदारी मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव निवासी अवधेश साहनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके मोबाइल पर बुधवार को एक अंजान नंबर से फोन आया।
विज्ञापन

फोन करने वाले युवक ने मुख्यमंत्री की मिमिक्री करने को गलत बताते हुए अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर सीने पर छह गोली उतारने की धमकी दी। मुख्यमंत्री पर भी अमर्यादित टिप्पणी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता का आरोप है कि धमकाते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। युवक खुद को 307 गैंग का गुर्गा बताते हुए भलुअनी क्षेत्र के सोनाड़ी गांव निवासी रोहित यादव अपना नाम बताया। बृहस्पतिवार को लार के मंडल के भाजपा अध्यक्ष ब्रजेशधर दूबे, हियुवा के जिला मंत्री रहे अरुण कुमार सिंह के साथ अवधेश लार थाने पर पहुंचे।
धमकी का ऑडियो और व्हाट्सएप पर भेजे गए असलहा का फोटो दिखाते हुए केस दर्ज करने की मांग की।
लार पुलिस ने भलुअनी पुलिस से संपर्क कर रोहित के बारे में जानकारी ली और रंगदारी मांगने, धमकी देने का केस दर्ज कर लिया। पुलिस की जांच में रोहित का लोकेशन मुंबई में मिला। इलाके में अवधेश साहनी योगी-टू के नाम से चर्चित हैं।

वह भगवा वस्त्र पहनते हैं। लार थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पूर्व में भी उसके खिलाफ कई थानों में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed