{"_id":"570a95e14f1c1b1f6bc810f0","slug":"30-villages-without-electricity-for-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 गांवों में चार दिन से बिजली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 गांवों में चार दिन से बिजली नहीं
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर क्षेत्र में चार दिन से बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त पड़ी है। विभाग के कई कोशिशों के बाद भी आपूर्ति व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई है। ऐसे में चार दिनों से तीस गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। शनिवार की शाम खजुहा चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर जल गया। रविवार की देर शाम तक आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया।
रनिहवा बिजली घर से चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। विभाग तीन किलोमीटर की लंबाई के तार में फाल्ट ढूंढ रहा है। फाल्ट ढूंढने के दौरान एक प्राइवेट बिजली कर्मचारी भी शनिवार को झुलस गया। जिसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया। केंद्र से जुड़े से गांवों में बिजली नहीं आने से लोग परेशान है।
एकौना क्षेत्र के पचलड़ी डीह चौराहे पर तार टूटने से आपूर्ति बाधित है। गर्मी में बिजली नहीं आने से व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। छह माह में ट्रांसफार्मर जलने से दस बार बिजली आपूर्ति ठप हो चुकी है। खजुहा चौराहे पर लगे चार सौ केवीए के ट्रांसफार्मर से करीब छह सौ उपभोक्ता जुड़े हैं। लोड अधिक होने के कारण अक्सर ट्रांसफार्मर जल जाता है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसडीओ सत्येंद्र चौहान ने कहा कि खजुहा से आपूर्ति बहाल कराने का पूरा प्रयास चल रहा है। रनिहवा में फाल्ट ढूंढा जा रहा है। आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए विभाग मुस्तैदी से काम कर रहा है।