फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   30 CHOs did not appear on the portal, DM stopped their salaries

Deoria News: पोर्टल पर हाजिर नहीं हुए 30 सीएचओ, डीएम ने रोका वेतन

Wed, 03 Jun 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 03 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
30 CHOs did not appear on the portal, DM stopped their salaries
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली और कर्मचारियों की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की बैठक में पोर्टल पर अनुपस्थित पाए गए 30 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

साथ ही सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। जिले में 219 सीएचओ तैनात हैं। विकास भवन के गांधी सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति के सत्रों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। सीएचओ, एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियमित ट्रिपल ए बैठक सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और आमजन को स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करना होगा।
बैठक के दौरान बीसीपीएम, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों और अन्य स्वास्थ्य इकाइयों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगली समीक्षा बैठक में कार्यों की प्रगति स्पष्ट दिखाई देनी चाहिए, अन्यथा जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर जलभराव और खराब संपर्क मार्गों की समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आरबीएसके टीमों को भी पूरी सक्रियता के साथ बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कार्यों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed