फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   3 youngsters flew away from bal grih

Deoria News: बाल गृह की चहारदीवारी फांदकर तीन किशोर फरार

Sun, 02 Jun 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Jun 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
3 youngsters flew away from bal grih
फोटो समाचार.............
विज्ञापन

तीनों के फरार होने के बाद हरकत में आया प्रशासन, तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राजकीय बाल गृह से शनिवार की सुबह तीन किशोर फरार हो गए। इसकी जानकारी बाल गृह के कर्मचारियों को होते ही खलबली मच गई। कर्मचारियों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन, देर शाम तक किशोरों का पता नहीं चल सका था।
शहर के कोतवाली रोड स्थित राजकीय बाल गृह में रह रहे तीन किशोर शनिवार की सुबह बाल गृह की उत्तरी चहारदीवारी को फांद कर एक साथ फरार हो गए। इसकी जानकारी बाल गृह के कर्मचारियों अधीक्षक को और अधीक्षक ने बाल संरक्षण अधिकारी को दी। बाल गृह के कर्मचारियों ने बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन सहित शहर के विभिन्न जगहों पर उनकी तलाश की। लेकिन, उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

फरार हुए किशोर में एक किशोर बनियान पहने हुए बाल गृह परिसर से निकल गया, जबकि दो किशोर अन्य कपड़ों में फरार हुए हैं। एक किशोर राजकीय इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र है, जबकि दो किशोर नगर पालिका कार्यालय के समीप उच्च प्राथमिक विद्यालय में सातवीं व आठवीं के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों की तलाश चाइल्ड हेल्प लाइन के माध्यम से और पुलिस के सहयोग से की जा रही है।
डीपीओ अनिल कुमार सोनकर ने कहा कि फरार किशोरों की तलाश जारी है। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए डीएम व एसपी को सूचना दे दी गई। तीनों किशोरों को शीघ्र ढूंढ़ निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed