{"_id":"6622d3d4d8fd25105207d0d6","slug":"3-teachers-hounered-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-123724-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीएम ने दो प्रभारी प्रधानाध्यापिकाओं और एक सहायक अध्यापक को प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीएम ने दो प्रभारी प्रधानाध्यापिकाओं और एक सहायक अध्यापक को प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित
Sat, 20 Apr 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोकसभा चुनाव को लेकर बूथों पर तैयारी के आयोग के मानकों के पालन पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने शुक्रवार को दो प्रभारी प्रधानाध्यापिकाओं सहित तीन शिक्षकों को सम्मानित किया। डीएम ने कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में सदर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परसिया मिस्कारी की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंकिता सिंह, सहायक अध्यापक सुधांशु कुमार राय और भलुअनी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़वा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनिता मिश्रा को प्रशस्तिपत्र प्रदान किया।
जिलाधिकारी ने 13 अप्रैल को विधान सभा क्षेत्र-बरहज के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया था। इस दौरान मतदेय स्थल संख्या 159 उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़वा न्याय पंचायत मिश्रौली उर्फ तरौली, ब्लॉक भलुअनी के विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापिका की ओर से चुनाव आयोग के निर्धारित मानक का अनुपालन करते हुए आदर्श एवं सराहनीय कार्य किया जाना पाया गया। इसी तरह डीएम ने 15 अप्रैल को सदर ब्लॉक स्थित मतदेय स्थल संख्या 289, 290 प्राथमिक विद्यालय-परसिया मिस्कारी, देवरिया ब्लाॅक के विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापक की ओर से मानक का अनुपालन करते हुए आदर्श एवं सराहनीय कार्य किया जाना मिला।