फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   3 more found positive in deoria

देवरिया में तीन और संक्रमित मिले

Sat, 20 Jun 2020 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
3 more found positive in deoria
जमुनी चौराहे पर फिर लगा बैरिकेडिंग, पुलिस पिकेट तैनात हुई - फोटो : DEORIA
कोरोना: 13 और की रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया में तीन, कुशीनगर में 10 संक्रमित मिले, महराजगंज में तीन ने जीती कोरोना से जंग
देवरिया में 15 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव, 79 की जांच रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/कुशीनगर/महराजंज। देवरिया में शुक्रवार और शनिवार को आई रिपोर्ट में तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक रुद्रपुर सीएचसी के एलटी और दूसरे लखनऊ में देवरिया निवासी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। तीसरा युवक खुखंदू दक्षिण टोले का है। ऐसे में कोरोना संक्रमितों की संख्या देवरिया में 166 तक पहुंच गई है। इसमें 130 संक्रमित इलाज के बाद ठीक होकर घर चले गए हैं। जिले में फिलहाल, 33 एक्टिव केस हैं। कुशीनगर में 10 नए मामले आने से संख्या 86 हो गई। जबकि महराजगंज में तीन लोगों ने कोरोना से जंग जीती है।
कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसारने लगा है। रुद्रपुर सीएचसी पर तैनात लैब टेक्नीशियन (एलटी) की ड्यूटी सैंपल कलेक्शन सेंटर पर लगी थीं। उन्हें दिक्क्त हुई तो उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लखनऊ के एक सरकारी अस्पताल मेेें देवरिया निवासी एक युवक ने अपनी कोरोना की जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ कार्यालय को इसकी जानकारी दी गई है। उधर, खुखुंदू के दक्षिण टोले का युवक तीन जून को ट्रेन से आया था। भलुअनी ब्लॉक में स्क्रीनिंग कराकर घर चला गया था। परिवार में पांच लोग हैं। सभी के सैंपल लिए जाएंगे। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में तीन और संक्रमित मिले हैं। इसमें एक युवक ने लखनऊ में जांच कराई है। वैसे उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 79 की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। 130 संक्रमित इलाज के बाद घर भेज दिए गए हैं। पडरौना(कुशीनगर) कार्यालय के अनुसार सीओ कसया का गनर समेत जिले के 10 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से संक्रमितों की संख्या 86 हो गई है। इनमें 46 एक्टिव केस हैं। 37 ठीक हो चुके हैं और तीन की मौत हो चुकी है। नए संक्रमितों को एलवन अस्पताल लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को मेडिकल कालेज से 79 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली, जिसमें 69 निगेटिव व 10 पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में दुदही क्षेत्र के विजयपुर दक्षिण पट्टी में विदेश से लौटा 51 वर्षीय व्यक्ति, हाटा क्षेत्र के नरकटिया बाजार में एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से लौटे दो भाई, कसया क्षेत्र के भलुही मदारी पट्टी का एक युवक, फाजिलनगर क्षेत्र के महुअवा कारखाना में कोलकाता से आई युवती, हाटा क्षेत्र के डुमरी गांव के दो युवक, कसया क्षेत्र में शाहपुर में विदेश से आया युवक, सिरसिया खोइया का एक बुजुर्ग और पुलिस लाइन का एक सिपाही शामिल है। जानकारी होते ही सीओ कसया होम क्वारंटीन हो गए हैं। सिपाही के संपर्क में आए अन्य पुलिस कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लोगों ने कोरोना से जंग जीती
अब तक 85 लोग हुए स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में शनिवार को तीन लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली। इन दिनों जिले में कोरोना पॉजिटिव के स्वस्थ होने की संख्या तेजी से बढ़ रही है। संक्रमितों से ज्यादा स्वस्थ होने वालों की संख्या है। कोविड अस्पताल पुरैना में पॉजिटिव मरीजों की बेहतर ढंग से देखभाल की जा रही है। यही कारण है कि पॉजिटिव तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। जांच के लिए नमूने लेने में भी तेजी की जा रही है।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि शनिवार को तीन कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ होकर घर गए। कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले लक्ष्मीपुर, परतावल तथा घुघुली के निवासी हैं। अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। शनिवार 122 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब तक 3495 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव के स्वस्थ होने का ग्राफ बढ़ा है। कोविड अस्पताल पुरैना में शिफ्टवार चिकित्सक एवं मेडिकल स्टाफ ड्यूटी पर तैनात हैं। सभी मरीजों की बेहतर ढंग से देखभाल की जा रही है। वहीं संक्रमितों के गांव में लोगों की स्क्रीनिंग तेजी से की जा रही है।
महराजगंज में कोरोना की स्थिति
कुल मामले 133
एक्टिव केस 45
स्वस्थ हुए 85
मृतक की संख्या 3
शनिवार को 131 लोगों के सैंपल भेजे गए
पडरौना। शनिवार को जिले से 131 लोगों के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए। इसके अलावा बाहर से आए 397 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराते हुए 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन में भेजा गया। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि जिले से अब तक 3864 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 3282 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 506 लोगों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
पिपरा कनक गांव के युवक की सऊदी अरब में कोरोना से मौत
समउर बाजार (कुशीनगर)। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पहले रोजगार के लिए सऊदी अरब के दमाम शहर गए पिपरा कनक गांव के हसनपुरा टोला निवासी 45 वर्षीय युवक की शुक्रवार की रात मौत हो गई। वह फैक्ट्री में काम के दौरान कोरोना संक्रमित हो गया था। कंपनी ने उसे दमाम के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार की देर रात मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
फोटो समाचार
रुद्रपुर बाजार में फिर लगी बैरिकेडिंग
रुद्रपुर। अस्पताल के डॉक्टर, एलटी, दाई और थाने के सिपाही के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ शनिवार को पुलिस सख्त दिखी। कोरोना के रेड जोन में लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ने वालों की तलाश हो रही है। पुलिस ने जमुनी चौराहे पर फिर बैरिकेडिंग लगाकर वहा पिकेट तैनात कर दी है।

रेेड जोन में नियम को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। नगर के आदर्श, खजुहा और सेमरौना चौराहे पर पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों का चालान काटा। इस दौरान बिना मास्क के धूमने वालों की खूब फजीहत हुई। पुलिस के अधिकारियों ने बिना मास्क के दो सवारियों को जमकर खरी खरी सुनाने के बाद जुर्माना भी वसूला। नगर के जमुनी चौराहे से लेकर इमामबाड़ा चौराहे तक कई जगह बैरिकेडिंग लगाकर सील किया गया है। इस मार्ग पर आवागमन ठप कर दिया गया है। इसी मार्ग पर कोतवाली, अस्पताल और मुख्य बाजार होने से काफी भीड़ उमड़ रही थी। सीएचसी में संक्रमण बढ़ने से नगर में कोरोना फैलने का खतरा बना है। चार पॉजिटिव मिलने के बाद भी लोगों के लापरवाह रवैए से पुलिस को कड़ा रुख अख्तियार करना पड़ रहा है। कोतवाल अरुण कुमार मौर्य ने कहा कि नगर में बाइक पर दो लोगों के पकड़े जाने पर गाड़ी सीज कर जुर्माना वसूल किया जा रहा है। लॉकडाउन के नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई हो रही है। बिना मास्क के घूमने वालों पर भी केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed