{"_id":"65dce741298de93c7304e924","slug":"3-injured-in-fighting-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-120153-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रास्ते के विवाद में मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रास्ते के विवाद में मारपीट, तीन घायल
Tue, 27 Feb 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। घर के सामने से जाने से मना करने पर पड़ोसियों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें एक महिला समेत तीन लोगों का सिर फूट गया, जबकि दूसरे पक्ष से एक महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगावा भिजवाया, जहां उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
सुरौली थाना क्षेत्र के छितरुआ में रविवार की शाम को विनोद के घर के सामने से बिहारी व प्रभु अपने घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। शोर सुनकर दोनों पक्षों के लोग जुट गए। कहासुनी के दौरान बात बढ़ गई और लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। घटना में विनोद, शिकिंजा, बेईली देवी का सिर फूट गया, जबकि दूसरे पक्ष से जयंती देवी घायल हो गईं।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। सुरौली थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।