फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   3 health workers found absent

Deoria News: गैरहाजिर मिले तीन स्वास्थ्य कर्मी, स्पष्टीकरण तलब, मरीज का हाल जाना

Wed, 01 May 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 May 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
3 health workers found absent
सीएमओ ने तीन अस्पतालों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

तीमारदारों से मिल रहीं सुविधाओं के बारे में जी जानकारी
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सुदृढ़ करने और मरीजों की मिल रहीं सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सीएमओ ने मंगलवार को तीन पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सीएमओ डॉ. राजेश झा दोपहर में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पहुंचे। यहां डॉक्टर सहित सभी कर्मचारी मौजूद थे। एक मरीज बेड पर था सीएमओ ने मरीज की दिक्कत को पूछा और उसका पल्स देखने के बाद डॉक्टर से बात कर परामर्श दिया। इलाज के लिए आए अन्य मरीजों का हाल जाना और तीमारदारों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा पहुंचे। सीएमओ ने सबसे पहले दवाखाना का निरीक्षण किया। वहां तैनात फार्मासिस्ट से दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। काउंटर पर दवा लेने आए मरीजों से दवा मिलने के बारे में पूछा। उन्होंने अस्पताल के अंदर सफाई व्यवस्था, टीकाकरण, आपात कालीन कक्ष, वार्ड, पैथोलॉजी और उपस्थिति रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। यहां तीन स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। उनसे स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से सीएमओ नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर पहुंचे, जहां अस्पताल भवन कई जगह टूटा और दरवाजे, खिड़की टूटी थी। पीने के पानी की भी कमी थी। सीएमओ ने भवन मरम्मत, दरवाजे, खिड़की और पेयजल के समुचित इंतजाम के लिए आंकलन तैयार कर देने के निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण कक्ष, ओपीडी सहित परिसर के साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश एमओआईसी भाटपाररानी को दिया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सहित डॉक्टर, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed