फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   3 girl friends found in bihar

Deoria News: सर्विलांस से लोकेशन पता कर बिहार से लाई गईं तीन सहेलियां

Thu, 22 Feb 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 22 Feb 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
3 girl friends found in bihar
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव से एक पखवाड़ा पूर्व लापता हुईं तीन छात्राओं का मामला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक साथ लापता हुईं तीन छात्राओं के मामले में पुलिस को मंगलवार देर-रात में सफलता मिल गई। केस दर्ज करने के छठवें दिन पुलिस ने बिहार के मोतिहारी से तीनों सहेलियों को ढूंढ निकाला। हालांकि, पुलिस बृहस्पतिवार को लिखा-पढ़ी करने के बाद खुलासे की बात कह रही है। पुलिस ने 30 मोबाइल फोन की डिटेल खंगालने के बाद जब सफलता नहीं मिली तो फिर नए आठ मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया। इसी के सहारे पुलिस सफलता मिलने की बात कह रही है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की दो 14 वर्षीय और एक 16 वर्षीय किशोरी क्रमशः कक्षा 6,7, और 9 वीं की छात्रा हैं। तीनों गांव के पास एक स्कूल में पढ़ती हैं। बीते 10 फरवरी की शाम को तीनों एक साथ बकरी चराकर घर लौटीं और फिर एक ही साथ खेत की तरफ जाने की बात कहते हुए घर से निकलीं। जब देर शाम तक छात्राएं घर नहीं लौटी तो सभी के परिजन एक-दूसरे के परिवार से जानकारी लेने लगे। परिवार के लोगों ने छह दिन तक छात्राओं की तलाश की। उसके बाद 16 फरवरी को थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

एसपी संकल्प शर्मा ने छात्राओं को ढूंढने के लिए सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला, एसओजी प्रभारी सादिक रहमान और खुखुंदू इंस्पेक्टर दिलीप सिंह को जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सर्विलांस के जरिए मंगलवार देर-रात को छात्राओं की लोकेशन पता कर बिहार के लिए निकल गई। बिहार के मोतिहारी में सड़क किनारे डेरा वालों के पास से तीनों छात्राओं के मिलने की बात कही जा रही है।
बताया जा रहा है कि छात्राएं घर से निकलने के बाद बस से गोरखपुर और फिर वहां से ट्रेन से मोतिहारी पहुंचीं। पुलिस के मुताबिक, छात्राएं अभी काम की तलाश में थीं और उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस बृहस्पतिवार को लिखा-पढ़ी करने के बाद घटना का खुलासा करेगी। फिलहाल, पुलिस खुलकर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि तीनों छात्राएं मिल गई हैं। पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।


इनसेट...

देर शाम को छात्राओं के परिजन भी पहुंचे थाने

खुखुंदू। पुलिस ने देर शाम को छात्राओं के मिलने की सूचना परिजनों को दी। जैसे इसकी सूचना परिजनों को मिली, वे दौड़े-भागे थाने पहुंचे। जब उनसे पूछा गया कि छात्राओं के मिलने की सूचना कब मिली है तो वह बताएं जैसे पुलिस सूचना दी। हम लोग भागते चले आएं हैं। छात्राओं के मिलने की सूचना से परिजनों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed