{"_id":"65ca649ffa95ccbeee01eb1a","slug":"3-arrested-in-fighting-deoria-news-c-7-1-gkp1031-464745-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ईंट भट्ठे पर वसूली के आरोप में मारपीट, तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ईंट भट्ठे पर वसूली के आरोप में मारपीट, तीन हिरासत में
Tue, 13 Feb 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 13 Feb 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
जानकारी पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मामले की कर रहे है जांच
संवाद
बरियारपुर। क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर गड़बड़ी का आरोप लगाकर बंद कराने की धमकी और मारपीट करना कुछ लोगों को भारी पड़ गया। ईंट भट्ठे के संचालक की शिकायत पर सोमवार शाम मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों ने अपने आप को लखनऊ के एक अखबार में काम करने वाला बताया है। जानकारी पर मौके पर पहुंचे सीओ सलेमपुर मामले की जांच कर रहे है।
पुलिस के मुताबिक, बरियारपुर क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर सोमवार शाम करीब तीन लोग कार से पहुंचे। तीनों अपने आप को लखनऊ से प्रकाशित एक अखबार का कथित पत्रकार बताकर ईंट भट्ठे की जांच करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान तीनों व्यापक गड़बड़ी का आरोप लगाकर ईंट भट्ठे को बंद कराने की धमकी देने लगे। बाद में भट्ठा संचालक से डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों में बहस और फिर मारपीट होने लगी।
मामला बढ़ते देखकर संचालक रवि प्रताप मल्ल ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। ईंट भट्ठा संचालक ने आरोपियों पर लूट, मारपीट का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

12जेएनडी36 : दातासिंह वाला बॉर्डर पर सड़क के बीच तैनात की गई पुलिस। संवाद