फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   280 couples got married in mass marriage

Deoria News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 280 जोड़े

Thu, 20 Feb 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
280 couples got married in mass marriage
नवदं​पती को आशीर्वाद देतीं डीएम। स्रोत- सूचना विभाग
देवरिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत राजकीय आईटीआई परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में कुल 280 जोड़ों ने सात फेरे लिए। इसमें 264 हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। 16 मुस्लिम जोड़ों का निकाह धार्मिक परंपराओं के अनुरूप कराया गया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि पहले जब किसी परिवार में बेटी का जन्म होता था तो माता-पिता चिंतित हो जाते थे। दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के कारण वे अपने बच्चों के पालन-पोषण पर पूरी तरह ध्यान नहीं दे पाते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच थी कि विवाह जैसे शुभ अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता दी जाए, ताकि वे अपने बच्चों का विवाह कर सकें।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने कहा कि गरीब व्यक्तियों जिनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये है, उनके पुत्रियों की शादी हेतु यह योजना संचालित है। प्रत्येक जोड़े पर 51,000 रुपये व्यय किया गया। इस अवसर पर रामप्रकाश यादव प्रतिनिधि रमाशंकर विद्यार्थी सांसद, सलेमपुर, नवीन शाही प्रतिनिधि कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राजू मणि प्रतिनिधि एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख लार तथा समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed