फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   272 found corona positive in deoria

देवरिया में 272 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Sat, 22 May 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
272 found corona positive in deoria
देवरिया में 272 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। शनिवार को 272 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जनपद में अप्रैल से अब तक पॉजिटिव की संख्या 12583 हो गई है। एक्टिव केस 2306 पहुंच गया है। जबकि 10028 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 77 लोगों की मौत हो चुकी है। होम आइसोलेशन में 1800 लोग हैं। जिला चिकित्सालय परिसर स्थित एमसीएच विंग एल 2 अस्पताल में 56 तथा चार निजी अस्पताल में 24 लोगों का इलाज चल रहा है।
जनपद में कोरोना संक्रमण थमने नहीं रहा है। हर रोज संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं लोग काल के गाल में समा रहे हैं। बावजूद लोग बेपरवाह हैं और सड़कों पर घूम रहे हैं। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सावित्रि अस्पताल में छह, आस्था में 11, जिला अस्पताल में 56, स्टार में पांच एवं एक अन्य अस्पताल में भर्ती दो लोगों का इलाज चल रहा है। सभी अस्पतालों में बेड खाली है। सैंपलिंग के साथ ही अन्य जांच बढ़ा दी गई है। लोगों से मॉस्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा 45 वर्ष के ऊपर के लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

टीकाकरण की गति धीमी, 936 लोगों को लगा वैक्सीन
देवरिया। जनपद में टीकाकरण केंद्रों पर लोगों के नहीं पहुंचने से गति धीमी हो गई है। वहीं एप पर रजिस्ट्रेशन करने व वेस्टेज रोकने के विभाग के प्रयास का भी वैक्सीनेशन पर असर पड़ रहा है। केंद्रों पर दस लोगों के पहुंचने पर ही टीका लगाने की बात कही गई। कुछ केंद्रों पर घंटों इंतजार करने के बाद लोग वापस लौट जा रहे हैं तो कुछ लोग घर से नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के 50 केंद्रों पर शनिवार को कोविड टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर 199 बुजुर्गों, 45 वर्ष से ऊपर के 584 लोगों, दो हेल्थ केयर वर्कर, 16 फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन की प्रथम तथा 135 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। लक्ष्य 3540 के सापेक्ष 936 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। कुल उपलब्धि 26.44 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed