फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   27 teachers clarification sought found absent in Deoria

Deoria News: देवरिया में 27 शिक्षक मिले अनुपस्थित, मांगा गया स्पष्टीकरण

Thu, 28 Jul 2022 09:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2022 09:53 AM IST
सार

बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि 22, 23, 25, 26 व 27 जुलाई को टीम बनाकर परिषदीय स्कूलों की जांच की गई। टीम में सभी विकास खंड के बीईओ के अलावा मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज प्राथमिक हेल्थ सेंटर पथरदेवा, बीडीओ बरहज, डीसी कम्युनिटी, एडीओ पंचायत लार भी शामिल रहे।

विज्ञापन
27 teachers clarification sought found absent in Deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

देवरिया जनपद के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का विभागीय अधिकारियों ने टीम बनाकर निरीक्षण किया। 21 से 27 जुलाई तक हुए प्रेरणा पोर्टल निरीक्षण में कुल 27 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए हैं। बीएसए ने इनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही एक दिन का वेतन भी काटने के निर्देश हुए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि 22, 23, 25, 26 व 27 जुलाई को टीम बनाकर परिषदीय स्कूलों की जांच की गई। टीम में सभी विकास खंड के बीईओ के अलावा मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज प्राथमिक हेल्थ सेंटर पथरदेवा, बीडीओ बरहज, डीसी कम्युनिटी, एडीओ पंचायत लार भी शामिल रहे।
विज्ञापन


प्रेरणा पोर्टल के जरिए किए गए निरीक्षण में कुल 27 अध्यापक, अध्यापिकाएं, शिक्षामित्र व अनुदेशक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए हैं। इनका विवरण प्रेरणा पोर्टल पर भी अंकित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी का एक दिन का वेतन काटने एवं कारण बताओ नोटिस दिया गया है। सात दिन के अंदर इन्हें स्पष्टीकरण का जवाब देना होगा। ऐसा नहीं किए जाने पर उनके विरुद्घ विभागीय नियमों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed