फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   25KV transformer replaced after eight days, explodes as soon as supply arrives

Deoria News: आठ दिन बाद बदला गया 25केवी ट्रांसफार्मर, सप्लाई आते ही धमाके के साथ ब्लास्ट

Mon, 25 Sep 2023 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
25KV transformer replaced after eight days, explodes as soon as supply arrives
देवरिया। तरकुलवा ब्लॉक के ग्राम हरैया में आठ दिन से जले ट्रांसफार्मर की जगह लगा दूसरा 25 केवी ट्रांसफार्मर भी सप्लाई आते ही तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। जिससे दस दिनों से अंधेरे और उमस भरी गर्मी का दंश झेल रहे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। परेशान ग्रामीण अब उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत हरैया के खरहरिया टोला पर लगा 25 केवी विद्युत ट्रांसफार्मर ओवर लोड के कारण 17 सितंबर की शाम को धूं-धूं कर फूंक गया। ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद बिजली निगम ने आठ दिन बाद रविवार की शाम तीन बजे फूंके ट्रांसफार्मर की जगह 25 केवी का एक दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया। बिजली कर्मचारियों ने कहा कि सोमवार की शाम से आपूर्ति चालू हो सकेगी। इस बीच रात 7.40 बजे जब सप्लाई आई तो तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर फिर से फूंक गया। इसके साथ ही पूरे गांव में अंधेरा छा गया। 75 साल की बुजुर्ग महिला प्रभावती देवी ने बताया कि पिछले आठ दिनों से काफी मुसीबत झेलनी पड़ी है। अब मिट्टी का तेल मिलता नहीं है, ताकि रात में दीपक और लालटेन के उजाले में खाना -पानी किया जाए। किसी तरफ मोमबत्ती जलाकर काम निपटना पड़ता है। जितेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगने से काफी खुशी थी, सप्लाई आती तो पानी की सूखी टंकी भरते पर सारी उम्मीद धरी की धरी रह गई। अरविंद सिंह का कहना था कि सरकार 24 घंटे के भीतर जले ट्रांसफार्मर को ठीक करने का दावा कर रही है। पिछले आठ दिन अंधेरे में गुजारा था। ट्रांसफार्मर लगने से बेहद खुशी हुई, लेकिन सारी खुशी पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed