फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   233 candidates will be counseling in the distric

सूची जारी, जिले में 233 अभ्यर्थियों की होगी काउंसिलिंग

Tue, 13 Oct 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
233 candidates will be counseling in the distric
सूची जारी, जिले में 233 अभ्यर्थियों की होगी काउंसिलिंग
विज्ञापन

देवरिया। 69 हजार भर्ती प्रक्रिया अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में रिक्त 31227 पदों के लिए जिले की सूची मंगलवार को जारी की गई। इसके अंतर्गत 233 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 14 व 15 अक्तूबर को डायट परिसर में होगी। सुबह 9 बजे से शुरू होने वाली काउंसिलिंग के लिए कुल छह काउंटर बनेंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार रिक्त पदों के सापेक्ष 31227 पदों पर सहायक अध्यापक की चयन प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश शासन की ओर से दिए गए हैं। प्रदेश भर में अंतिम रुप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर 12 अक्तूबर तक प्रकाशित की गई। मंगलवार को एनआईसी की ओर से परिषद कार्यालय को देवरिया जिले के लिए 233 अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध कराई गई। जनपद स्तर पर काउंसिलिंग 14 से 15 अक्तूबर एवं नियुक्ति पत्र 16 अक्तूबर तक अभ्यर्थियों को दिया जाना है।
विज्ञापन

बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि डायट परिसर में सुबह 9 बजे से बुधवार व बृहस्पतिवार को कुल 233 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। इसके लिए छह काउंटर बनाए गए हैं। सभी पर एक-एक खंड शिक्षा अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। सहायक अध्यापकों का चयन एवं नियुक्ति प्रक्रिया की कार्रवाई जनपदीय चयन समिति करेगी। अंतिम चयन सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों के शैक्षिक, अन्य अभिलेखों की जांच के बाद इन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। अभ्यर्थी भरा गया ऑनलाइन आवेदन पत्र एवं समस्त शैक्षिक व अन्य सुसंगत अभिलेख जैसे जाति, दिव्यांगता, निवास, पहचान, भूतपूर्व सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र के साथ ही उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed