{"_id":"6204009b07014a4edb21858f","slug":"23-including-akhilesh-and-ashutosh-filed-nomination-paper-deoria-news-gkp4264400164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से अखिलेश, सपा से आशुतोष समेत 23 लोगों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस से अखिलेश, सपा से आशुतोष समेत 23 लोगों ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस से अखिलेश, सपा से आशुतोष समेत 23 लोगों ने किया नामांकन
देवरिया। विधानसभा चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन बुधवार को 23 लोगों ने पर्चा भरा। विधानसभा क्षेत्र बरहज से सबसे अधिक छह लोगों ने नामांकन किया। विधानसभा क्षेत्र रामपुर कारखाना से पांच, देवरिया सदर से चार, रुद्रपुर व पथरदेवा से तीन-तीन तथा भाटपाररानी से दो प्रत्याशियों नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर से एक भी नामांकन नहीं हुआ। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
रुद्रपुर से कांग्रेस के प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश सिंह व भाटपाररानी से सपा के विधायक आशुतोष उपाध्याय तथा विभिन्न दलों व निर्दलीय उम्मीदवारों ने पार्टी नेताओं तथा समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट में नामांकन किया। जनपद की सातों विधानसभा सीटों के लिए नामांकन के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर से कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने पार्टी प्रत्याशी के रूप में चार सेट, बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी के रूप में कमलेश कुमार चौरसिया ने दो तथा राष्ट्रीय हिंद समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में संजय पासवान ने एक सेट पर्चा दाखिल किया।
विधानसभा क्षेत्र भाटपाररानी से सपा विधायक आशुतोष उपाध्याय ने पार्टी प्रत्याशी के रूप में दो सेट, अपना दल यूनाइटेड प्रत्याशी के रूप में दयानंद ने एक सेट नामांकन किया। विधानसभा क्षेत्र देवरिया सदर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पुरुषोत्तम नारायण सिंह ने दो सेट, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी से ओमप्रकाश चौरसिया ने दो सेट तथा सुभासपा प्रत्याशी के रूप में विजय व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी एक-एक सेट नामांकन किया। विधानसभा क्षेत्र रामपुर कारखाना से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में शहला अहरारी ने तीन सेट, सपा प्रत्याशी के रूप में गजाला लारी ने दोबारा एक सेट, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में कौशल किशोर मणि उर्फ माधवजी ने दो सेट, जन अधिकार पार्टी प्रत्याशी के रूप में दीनानाथ कुशवाहा ने एक सेट, मौलिक अधिकार पार्टी प्रत्याशी के रूप में इंद्र मोहन ने एक सेट पर्चा दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा से मौलिक अधिकार पार्टी प्रत्याशी के रूप में रामेश्वर ने एक सेट, बसपा प्रत्याशी के रूप में परवेज आलम ने तीन सेट तथा बहुजन मुक्ति पार्टी प्रत्याशी के रूप में ज्वाला जी ने दो सेट नामांकन किया। विधानसभा क्षेत्र बरहज से कृष्ण चंद्र ने बतौर निर्दलीय दोबारा पर्चा भरा। विजय शंकर ने हिंदुस्तान जनमोर्चा, रामाश्रय ने मोडरेड पार्टी, भास्कर मिश्रा ने निर्दलीय व ईश्वरचंद्र ने बहुजन मुक्ति पार्टी प्रत्याशी के रूप में एक-एक सेट व त्रिलोकी वर्मा ने भारतवासी पार्टी प्रत्याशी के रूप में दो सेट नामांकन किया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। एक लेन पर कचहरी चौहारा, बस स्टेशन के समीप बैरिकेडिंग की गई थी। यहां बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे, जबकि दूसरी लेन को आवागमन के लिख खोल दिया गया था। कलेक्ट्रेट के उत्तरी व दक्षिण गेट पर पुलिस कर्मी मुस्तैद थे। इसके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर में जगह-जगह सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। दक्षिण गेट से नामांकन कक्ष तक बैरिकेडिंग की गई थी। उत्तरी गेट से लोगों के पैदल प्रवेश की अनुमति थी, लेकिन वाहनों पर रोक थी।
विज्ञापन
नौ लोगों ने 13 सेट पर्चे लिए
देवरिया। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए नौ लोगों ने 13 सेट में नामांकन पत्र लिया। इसमें विधानसभा क्षेत्र रामपुर कारखाना से एक व्यक्ति ने एक सेट, भाटपाररानी से दो लोगों ने चार सेट, सलेमपुर से एक व्यक्ति ने दो सेट, रुद्रपुर से एक व्यक्ति ने दो सेट, बरहज से तीन लोगों ने एक-एक सेट तथा पथरदेवा से एक व्यक्ति ने एक सेट नामांकन पत्र लिया।