{"_id":"5cd30974bdec2207203ac4e3","slug":"21557334388-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच प्रधानाध्यापक, दो सहायक अध्यापक का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच प्रधानाध्यापक, दो सहायक अध्यापक का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच प्रधानाध्यापक, दो सहायक अध्यापकों का वेतन रोका
लापरवाही बरतने पर दो शिक्षामित्रों का भी रोका गया मानदेय
एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने का जारी हुए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य, लोकसभा चुनाव की ड्यूटी कार्य में लापरवाही करने पर बीएसए ने पांच प्रधानाध्यापक एवं दो सहायक अध्यापकों का वेतन रोक दिया है। इन्हीं आरोपों में दो शिक्षामित्रों का मानदेय भी रोका गया है। सभी को एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
खंड शिक्षाधिकारी बैतालपुर ने 23 अप्रैल को उच्च प्राथमिक विद्यालय चिउरहा खास के निरीक्षण में 28 नामांकन के सापेक्ष मौके पर केवल सात छात्रों को पाया। छात्रों ने बताया कि यहां कभी प्रार्थना नहीं होती। साथ ही जांच में उनकी अधिगम क्षमता भी कम पाई गई। सहायक अध्यापक कुंवर शैलेंद्र विक्रम अनुपस्थित पाए गए। इसके पूर्व के निरीक्षण में यहां के प्रधानाध्यापक उमेश शुक्ला भी अनुपस्थित मिले थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय चिउरहा के निरीक्षण में भी कमियां पाए जाने पर यहां के प्रधानाध्यापक का भी वेतन रोक दिया गया। इसी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कन्हौली दो मई के निरीक्षण में बिना किसी सूचना के प्रधानाध्यापक योगेंद्र सिंह यादव एवं शिक्षामित्र दुर्गावती देवी अनुपस्थित मिलीं। रुद्रपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गायघाट में चुनाव के दृष्टिकोण से मीटर लगाया जाना है। बीईओ ने दो लाइनमैनों की उपस्थिति में 29 अप्रैल को विद्यालय का निरीक्षण किया तो यह बंद मिला। कोई भी अध्यापक उपस्थित नहीं मिला। ग्रामीणों ने भी बताया कि अध्यापक शिक्षण कार्य में रुचि नहीं लेते और कभी नहीं आते हैं। इसी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इस्लामाबाद में 29 अप्रैल को निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद मिला। कोई भी अध्यापक, रसोइया व छात्र उपस्थित नहीं पाए गए। शौचालय का दरवाजा टूटा मिला और गंदा पाया गया। साथ ही विद्यालय में आवश्यक लेखन कार्य भी नहीं कराते मिले। इस विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट का उपभोग नहीं किए जाने की पुष्टि हुई। रामपुर कारखाना के प्राथमिक विद्यालय सिधुआ की सहायक अध्यापक अनीश फातिमा बीएलओ कार्य में एवं देसही देवरिया के पिपरा मदन गोपाल की शिक्षामित्र बिंदु सिंह को मतदाता जागरूकता अभियान में लापरवाही किए जाने पर बीईओ की संस्तुति पर इनका मानदेय रोक दिया गया। बीएसए ओमप्रकाश यादव ने बताया कि सभी लापरवाह शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।