{"_id":"5cd30971bdec2207087135f0","slug":"21557334385-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"266 बूथों के मतदान पर रहेगी आयोग की सीधी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
266 बूथों के मतदान पर रहेगी आयोग की सीधी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
266 बूथों पर रहेगी आयोग की सीधी नजर
मोबाइल टैब और इंटरनेट के जरिए होगी वेब कॉस्टिंग
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से चुने गए 10 प्रतिशत बूथ
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। लोकसभा चुनाव में जिले के 266 बूथों पर चुनाव आयोग की सीधी नजर रहेगी। इन बूथों पर वेब कॉस्टिंग के जरिए मतदान का लाइव टेलीकास्ट होगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 10 प्रतिशत बूथों का चयन वेब कॉस्टिंग के लिए किया गया है। इन बूथों पर कैमरा, ब्रॉडबैंड सहित अन्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सकुशल और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन जी-जान से जुटा हुआ है। बूथों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने के साथ ही सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। क्रिटिकल और बरनेबल बूथ चिह्नित कर उन पर वोटरों को प्रभावित करने वाले कारकों की पहचान कर हिदायत दी जा रही है। ऐसे बूथों की सुरक्षा पैरामिलेट्री फोर्स के हवाले रहेगी। संवेदनशील श्रेणी में शामिल मतदान केंद्रों की हर गतिविधि पर आयोग भी सीधी नजर रखेगा। इसके लिए इन बूथों पर वेब कॉस्टिंग के बंदोबस्त किए जा रहे हैं। मोबाइल टैब और इंटरनेट के जरिए इन बूथों पर मतदान के दौरान कार्मिकों, मतदाता और एजेंटों की गतिविधियों पर आयोग के अफसर नजर रखेंगे। जिले में ऐसे कुल 266 बूथों को चुना गया है। इसमें सबसे ज्यादा 41 बूथ रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के हैं। वेब कॉस्टिंग के लिए ऐसे बूथों को वरीयता दी गई, जहां इंटरनेट की कनेक्टिविटी बेहतर और सुलभ हो।
कहां-कितने बूथों से होगी वेब कॉस्टिंग:
देवरिया: 37
पथरदेवा: 39
रामपुर कारखाना: 41
रुद्रपुर: 36
बरहज: 36
भाटपाररानी: 39
सलेमपुर: 38
कुल: 266