{"_id":"5c06b3e7bdec2241693976ef","slug":"21543943143-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरओ का पैर पकड़ कर रोने लगे सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरओ का पैर पकड़ कर रोने लगे सफाईकर्मी
Tue, 04 Dec 2018 10:35 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियाद सुनने पहुंचे सीआरओ का पैर पकड़ कर रोने लगे सफाई कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
रुद्रपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियाद सुनने पहुंचे मुख्य राजस्व अधिकारी का पैर पकड़ कर सफाई कर्मी रोने लगे। गेट पर खड़े सफाई कर्मियों ने गाड़ी से उतरते ही सीआरओ का पैर पकड़ लिया। उन्होंने मोहल्ले में बन रहे एक रैनबसेरे के कुछ लोगों पर निर्माण रोकने का आरोप लगाया। मामले में सीआरओ ने तहसील प्रशासन को जांच कर कार्रवाई करने को कहा। मंगलवार को मुख्य राजस्व अधिकारी शिव सहाय यादव रुद्रपुर तहसील पहुंचे। नगर के मलह टोली वार्ड स्थित मरकड़ी ढाले के पास सफाई कर्मियों की बस्ती में रैन बसेरे का निर्माण चल रहा है। नगर पंचायत की ओर से रैन बसेरा बनाया जा रहा है। रैन बसेरे की जमीन को कुछ लोग अपनी पुश्तैनी जमीन बता रहे हैं। इस कारण निर्माण काम रुक गया है। मंगलवार की सुबह सफाई कर्मियों और निर्माण कार्य रोक रहे लोगों में विवाद हो गया। इसके बाद सफाई कर्मी तहसील पहुंच कर हंगामा करने लगे। नायब तहसीलदार सफाई कर्मियों को समझाने लगे। इस दौरान सीआरओ भी पहुुंचे गए। सफाई कर्मियों ने कहा कि दबंग किस्म के लोग जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। उन्होंने सीआरओ से रैन बसेरा निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।