फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सास बहू सम्मेलन का डंप पड़ा धन तीन में करें खर्च

सास बहू सम्मेलन का डंप पड़ा धन तीन में करें खर्च

Wed, 28 Nov 2018 10:15 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
सास बहू सम्मेलन का डंप पड़ा धन तीन में करें खर्च
‘सास-बहू सम्मेलन का धन जल्द करें खर्च’
विज्ञापन


जिम्मेदारों को डीएम ने लगाई फटकार, हिदायत दी
मिजिल्स रुबेला टीकाकरण को सफल बनाने पर दिया जोर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सीएमओ कार्यालय के धनवंतरि सभागार में बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। डीएम अमित किशोर ने मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान के सफलता की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया। सास-बहू सम्मेलन की धनराशि को तीन दिनों में खर्च करने को कहा। उन्होंने लार, गौरीबाजार और बरहज सीएचसी के अलावा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का चयन भी कायाकल्प योजना में करने को कहा।

सास-बहू सम्मेलन की धनराशि विभागीय अफसरों की उदासीनता से डंप पड़ा है। कार्यक्रम का संचालन नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए डीआईसी को हिदायत दी। तीन दिन में कार्यक्रम कराकर बजट खर्च करने का निर्देश सीएमओ को दिया। गांव में स्वच्छता समिति की नियमित बैठक कराने, जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसूताओं के एकाउंट में प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराने को कहा। उन्होंने कहा कि कायाकल्प योजना में लार, गौरीबाजार और बरहज को लिया गया है। अन्य अस्पतालों को भी इस योजना में शामिल कर बेहतर बनाने की बात सीएमओ से कही। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने कहा कि मिजिल्स रुबेला एक खतरनाक वायरस है। इससे बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी चिकित्साधीक्षक और शिक्षा विभाग के लोग सतर्कता से कार्य करें। डीएम ने राष्ट्रीय कार्यक्रमों को सुचारु रूप से करने पर जोर देते हुए लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का जिस तरह से सुंदरीकरण कराया गया है, उसे बरकरार रखने को सीएमएस से कहा। इस दौरान एसीएमओ डॉ. एसएन सिंह, डॉ. संजय चंद्र, डॉ. डीवी शाही, डॉ. सुुरेंद्र सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. वीबी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed