फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जिले में बनेंगे पांच यात्री शेड, दो रैन बसेरा

जिले में बनेंगे पांच यात्री शेड, दो रैन बसेरा

Sun, 18 Nov 2018 11:15 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
जिले में बनेंगे पांच यात्री शेड, दो रैन बसेरा
जिले में बनेंगे पांच यात्री शेड, दो रैन बसेरा
विज्ञापन

विधायक निधि से स्वीकृत हुई 32.30 लाख की धनराशि, दो माह में पूरा होगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। यात्रियों की सहूलियत के लिए जिले में पांच यात्री विश्रामालय और दो रैन बसेरा बनाया जाएगा। यात्री शेड निर्माण के लिए प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपनी निधि से 19.30 लाख की धनराशि आरईडी को आवंटित कराई है। लार ब्लॉक में रैन बसेरा निर्माण के लिए सलेमपुर विधायक काली प्रसाद ने 13 लाख रुपये निधि से दिया है। यात्री शेड और रैन बसेरा का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से कराया जाएगा। सभी कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी तक यात्री शेड व रैन बसेरा निर्माण का काम पूरा हो जाएगा।
जिले में सड़कों का मकड़जाल हर तरफ बिछ चुका है। सड़क के किनारे पेड़ों की संख्या सीमित होने के चलते गर्मी के दिनों में यात्रियों को आराम करने में दिक्कत होती है। लोग यात्री शेड और रैन बसेरा बनवाने की मांग जनप्रतिनिधियों से कर रहे थे। राहगीरों की समस्या को देखते हुए सूर्य प्रताप शाही ने विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा में विभिन्न जगहों पर विधायक निधि से पांच यात्री शेड निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया था। सलेमपुर विधायक काली प्रसाद ने लार ब्लॉक में अलग-अलग जगहों पर रैन बसेरा बनाने का प्रस्ताव दिया था। इसकी मंजूरी मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। आरईडी दो माह के भीतर निर्माण पूरा करा लेगी।
विज्ञापन

यहां होगा निर्माण
पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के पकहां, पथरदेवा, तरकुलवां, बरवामीर छापर, हेतिमपुर में यात्री शेड बनाए जाएंगे। लार ब्लॉक के ग्राम पिंडी और कोहरा आंबेडकर पार्क के बगल में रैन बसेरे का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में पांच यात्री शेड निर्माण के लिए 19.30 हजार रुपये व सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र में दो रैन बसेरे के निर्माण के लिए 13 लाख की धनराशि विधायक निधि से मंजूर हुई है। जल्द ही प्रस्तावित जगहों पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-टीएन राय, एक्सईएन, आरईडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed