फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आग से सुरक्षित नही हैं शॉपिंग मॉल

आग से सुरक्षित नही हैं शॉपिंग मॉल

Sun, 14 Oct 2018 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 14 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
आग से सुरक्षित नही हैं शॉपिंग मॉल
आग - फोटो : SELF
देवरिया। आग लगने पर शहर के शॉपिंग सेंटरों की सुरक्षा भगवान भरोसे ही होगी। बचाव के तौर तरीकों पर ना ही शॉपिंग मॉल संचालकों ने सावधानी बरती और ना ही जिम्मेदारों ने उनका संज्ञान लिया। हर स्तर से बरती गई लापरवाही शहर में बड़े हादसे को दावत दे रही है। कई ऐसे शॉपिंग सेंटर चल रहे हैं, जिनके भवन के नक्शे का सत्यापन अग्नि शमन विभाग ने किया ही नहीं, बावजूद इसके नगर विकास विभाग की ओर से नक्शा पास कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न मार्गों पर दर्जन भर शॉपिंग मॉल चल रहे हैं। शहर की आबादी बढ़ने के साथ ही बीते दो साल से इनकी तादात काफी बढ़ी है। लोगों का आकर्षण अधिक होने के चलते आए दिन मुख्य मार्गों पर शॉपिंग सेंटर खोलने का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। तमाम लोग पुराने कांप्लेक्स तोड़कर उसमें शॉपिंग मॉल खोल चुके हैं। नक्शा कांप्लेक्स के नाम पर पास हुआ, लेकिन खोल दिया शॉपिंग मॉल। नक्शा विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से उनका कारोबार मानक विहीन भवन में बेरोकटोक चल रहा है। शॉपिंग मॉल के अनुरूप निर्माण नहीं होने पर अग्नि शमन विभाग ने 11 बड़े शॉपिंग सेंटरों के नक्शे का सत्यापन नहीं किया है। बावजूद इसके नगर विकास विभाग के कर्मचारियों ने मानक को दरकिनार कर तीन शॉपिंग मॉल का नक्शा पास कर दिया। दर्जन भर शॉपिंग मॉल में से अब तक बस एक को अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा प्रमाण पत्र दिया है, वह भी भवन निर्माण के बाद। अन्य शॉपिंग मॉल बिना अग्निशमन विभाग से एनओसी लिए ही संचालित हो रहे हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी शंकर शरण राय ने बताया कि शॉपिंग मॉल बनाने के लिए 20 प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। सभी पहलुओं पर विचार कर नगर विकास विभाग से आए प्रतिवेदन को सत्यापित किया जाता है। शहर में खुले शॉपिंग सेंटर के लिए तमाम प्रतिवेदन आए, लेकिन किसी का नक्शा अग्निशमन विभाग के मानकों के अनुकूल नहीं मिला, सभी वापस हो गए। वन इंडिया मार्ट का नक्शा निर्माण पूरा होने के बाद पास हुआ है।
विज्ञापन


20 बिंदुओं पर विचार के बाद होता है सत्यापन
आग पर काबू पाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसलिए अग्नि शमन विभाग 20 बिंदुओं पर विचार करने के बाद शॉपिंग मॉल के नक्शे का सत्यापन करता है। शहर के ज्यादातर शॉपिंग सेंटर संचालकों ने भवन निर्माण के बाद नक्शा पेश किया। इसमें अग्निशमन विभाग का सत्यापन जरूरी होने के चलते कइयों का आवेदन खारिज हो गया, जबकि तीन शॉपिंग मॉल का नक्शा बिना अग्निशमन विभाग से सत्यापित कराए ही पास कर दिया गया। नक्शा पास के बाद शॉपिंग मॉल खुलने पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौका मुआयना कर सुरक्षा प्रमाण पत्र प्रदान करते हैं। यह प्रमाण पत्र अब तक एक को ही दिया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed