फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   केबल ब्लॉस्ट होने से 14 घंटे ठप रही बिजली

केबल ब्लॉस्ट होने से 14 घंटे ठप रही बिजली

Thu, 06 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
केबल ब्लॉस्ट होने से 14 घंटे ठप रही बिजली
बिजलीघर - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। चिरैया ढ़ाला और काली मंदिर के समीप केबल ब्लॉस्ट होने से शहर के कई मोहल्लों की आपूर्ति 15 घंटे तक ठप रही। रात को उमसभरी गर्मी से जहां रतजगा करना पड़ा। वहीं, सुबह पानी के लिए लोग परेशान हुए। बिजली निगम कर्मियों के प्रयास से गुरुवार को दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

रामलीला मैदान और रेलवे फीडर का केबिल जलने से शुक्रवार की आधी रात को आपूर्ति ठप हो गई। इसकी वजह से हनुमान मंदिर, उमानगर, देवरिया खास, मालवीय रोड, रेलवे स्टेशन, नगर पालिका समेत कई मोहल्लों के लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। रात को चाह कर भी कर्मचारी खराबी को ठीक नहीं कर सके। मोहल्ले वालों को सुबह पानी के लिए दुश्वारियां झेलनी पड़ी। लोगों का आरोप है कि बिजली निगम की उदासीनता और जर्जर उपकरण होने के कारण सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। रात को बिजली नहीं होने से लोगों की नींद पूरी नहीं हुई। गुरुवार को शाम चार बजे केबल को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं फोरलेन निर्माण के चलते बिजली का पोल व तार शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। इससे गुरुवार को सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक भटवलिया उपकेंद्र का कचहरी फीडर बंद रहा। इसके चलते सिविल लाइन, भटवलिया मोहल्ले के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बाबत जेई अमित प्रताप सिंह ने बताया कि केबिल ब्लॉस्ट होने के कारण हनुमान मंदिर और रेलवे फीडर की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed